13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीययमुना किनारे नहीं उठा मलबा फिर भी DDA ने कंपनी को दे...

यमुना किनारे नहीं उठा मलबा फिर भी DDA ने कंपनी को दे दिए करोड़ों रुपये! CBI ने मारी रेड

Published on

नई दिल्ली :

यमुना रिवर फ्लड प्लेन एरिया में पड़े हजारों मीट्रिक टन मलबे को उठाकर दिल्ली नगर निगम के मलबे से टाइलें बनाने वाले प्लांट तक ले जाने के लिए डीडीए ने ठेका दिया। इसके बाद 26 हजार मीट्रिक टन से अधिक मलबा उठाने के लिए कंपनियों को लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। लेकिन बाद में जब आरटीआई के जरिए जानकारी ली गई तो पता चला कि निगम के सीएंडडी वेस्ट प्लांटों तक 26 हजार में से महज 609 मीट्रिक टन मलबा ही पहुंचा।

डिवीजन 10 पर सीबीआई की रेड
इसके बाद आरटीआई लगाने वाले अनिल वोहरा ने इस मामले की सीबीआई में शिकायत कर दी। इस शिकायत पर सीबीआई ने शकरपुर स्थित डीडीए के उद्यान विभाग के डिवीजन 10 पर छापा मारा और कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए। सूत्रों के मुताबिक डीडीए ने अप्रैल 2023 में वजीराबाद बैराज से लेकर एनएच-9 तक यमुना रिवर फ्लड प्लेन एरिया से सीएंडडी वेस्ट उठाने के लिए टेंडर जारी किया।

डीडीए ने पांच अलग अलग कंपनियों ने यह काम सौंप दिया। पांचों कंपनियों ने साल अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 के बीच हजारो मीट्रिक टन मलबा उठाने का दावा कर अपने बिल लगा दिए। डीडीए की संबंधित डिविजन ने कंपनियों द्वारा लगाए गए बिलों के आधार पर भुगतान कर दिया। ये कुल रकम लगभग दो करोड़ रुपये है।

आरटीआई से मिली जानकारी
शिकायती अनिल वोहरा ने एमसीडी में आरटीआई से जानकारी मांगी कि उनके चारों सीएंडडी वेस्ट प्लांटों पर यमुना रिवर फ्लड प्लेन एरिया से मलबा उठाने वाली कंपनियों ने कितना मलबा ठिकाने लगाया और इसकी एवज में कंपनियों ने कितने पैसे सीएंडडी वेस्ट प्लांटों को दिए। एमसीडी द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया कि पांचों कंपनियों में से मात्र एक कंपनी ने 609 मीट्रिक मलबा प्लांट पर ठिकाने लगाया।

कंपनियों ने कूड़ा ठिकाने लगाने की एवज में प्लांटों को कोई पैसा नहीं दिया। इस खुलासे के बाद शिकायती ने पूरे सबूत जुटाकर सीबीआई में कंप्लेंट कर दी। शिकायती का कहना है कि कंपनियों ने बाकी मलबा उठाया ही नहीं। इसके बाद अनिल वोहना ने शिकायत कर दी। शिकायत पर सीबीआई ने अपनी शुरुआती जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...