18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयआरएसएस नेताओं की मौजूदगी में जामा मस्‍ज‍िद से आया था फरमान- इंद‍िरा...

आरएसएस नेताओं की मौजूदगी में जामा मस्‍ज‍िद से आया था फरमान- इंद‍िरा को वोट मत देना

Published on

नई दिल्ली

आपातकाल के बाद हुए 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई थी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खुद अपनी सीट नहीं बचा पायीं। कांग्रेस महज 153 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद जनता पार्टी के नेतृत्व में देश में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी, जिसकी अगुवाई मोरारजी देसाई ने की। वरिष्ठ पत्रकार तवलीन सिंह अपनी किताब ‘दरबार’ में बताती हैं कि कैसे इंदिरा गांधी को हराने के लिए दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम ने RSS नेताओं से हाथ मिला लिया था।

जामा मस्जिद की सीढ़ियों से हुई तक़रीर
आपातकाल के दौरान संजय गांधी द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर चलाए गए नसबंदी अभियान से मुस्लिम समुदाय में भारी नाराजगी थी। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी भी इस बात को अच्छे से जानते थे। ऐसे में शाही इमाम ने अपने समुदाय के भीतर व्याप्त नाराजगी को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जामा मस्जिद से इंदिरा गांधी के खिलाफ जमकर माहौल बनाया गया। शाही इमाम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं से हाथ मिला जामा मस्जिद की सीढ़ियों से कांग्रेस के खिलाफ वोट करने की अपील की थी। वहां जुटे लोगों ने इस अपील का जिस उत्साह से स्वागत किया वह देखने लायक था। पत्रकार तवलीन सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा था।

मंजूर है!
वह लिखती हैं, “मार्च की शुरुआत में जब चुनावी अभियान का अंत हो रहा था, तब जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर एक राजनीतिक बैठक में भाग लेने के बाद मुझे इंदिरा गांधी की हार की आशंका और सच लगने लगी। देर शाम हो चुकी थी और मस्जिद की सीढ़ियां रोशन कर दी गई थीं ताकि उसके चारों ओर जाने वाली संकरी गलियों में इकट्ठा हुए हजारों लोग अपने इमाम को देख सकें।”

सिंह लिखतीं हैं, “सफेद दाढ़ी वाले सैयद अहमद शाह बुखारी भारी-भरकम शरीर के मालिक थे। उनकी आवाज दूर तक गूंज रही थी। उस शाम उन्होंने शानदार पोशाक भी पहनी था। जब वह मस्जिद की सीढ़ियों पर आरएसएस नेताओं का हाथ पकड़ खड़े हुए तो भीड़ ने जोर से नारा लगाया और तालियां गूंज उठी। जिस लहजे में वह जुमे की तकरीर करते थे, उसी लहजे में उन्होंने बड़े पैमाने पर इकट्ठा हुए मुसलमानों से कहा कि वह बतौर इमाम उन्हें इंदिरा गांधी के खिलाफ वोट देने का आदेश देते हैं। उन्होंने भीड़ से पूछा क्या आपको यह मंजूर है? मस्जिद के चारों ओर की हर संकरी गली से उमड़े दर्शकों ने चिल्लाकर कहा- मंजूर है।”

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...