4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकेंद्र की सत्ता में बैठे 'दुष्ट' लोगों की विदाई से ही होगा...

केंद्र की सत्ता में बैठे ‘दुष्ट’ लोगों की विदाई से ही होगा देश और राज्य का भला… KCR का बीजेपी पर हमला

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। केसीआर ने गुरुवार को केंद्र पर ‘विभाजनकारी राजनीति’ करने और देशभर में गैर-बीजेपी सरकारों को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठे ‘दुष्ट’ लोगों की विदाई के बाद ही देश और राज्य का भला होगा। राव ने यहां रंगारेड्डी जिले के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद कृष्णा नदी के जल में तेलंगाना के हिस्से को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री केसीआर ने सवाल क‍िया क‍ि केंद्र की निकम्मी सरकार को हटाने के बाद ही हमारा भला होगा। हमारे तेलंगाना को आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति में भी एक अहम भूमिका निभानी चाहिए। क्या तेलंगाना को (भूमिका) निभानी चाहिए? क्या हमें राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए? क्या हमें आगे बढ़ना चाहिए? राव ने कहा क‍ि इन दुष्ट लोगों को अलविदा कहने के बाद ही देश का प्रायश्चित हो पाएगा और ‘सुनहरा तेलंगाना’ बन पाएगा।

‘धार्मिक पागलपन के शिकार हैं ये लोग’
केसीआर ने कहा क‍ि तेलंगाना को राष्ट्रीय राजनीति में एक जीवंत भूमिका निभाते हुए ‘महायज्ञ’ में भी भागीदार बनना चाहिए, जो यह साबित करेगा कि धार्मिक पागलपन के शिकार इन लोगों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है, जिन्होंने लोगों को विभाजित करके समाज में अधीरता पैदा की और अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों की सरकारों को गिराया।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...