16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeभोपालMP: बारातियों सहित नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा, हिम्मती दुल्हन ने...

MP: बारातियों सहित नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा, हिम्मती दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के सीहोर में बारात लौटाने का मामला सामने आया है. शादी में बारातियों सहित दूल्हा नशे में धुत होकर पहुंचा था. उन्होंने दुल्हन पक्ष के लोगों से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और दहेज में कार सहित 5 लाख रुपए दिए जाने की मांग कर दी. नाराज दुल्हन ने हिम्मत का परिचय देते हुए शादी से इनकार कर दिया. बारात को बेरंग लौटना पड़ा. दुल्हन ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

सीहोर शहर के वार्ड क्रमांक-15 का यह मामला है. मंगलवार रात्रि को एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटना पड़ा.दरअसल, बारातियों के साथ दूल्हा नशे में धुत होकर पहुंचा तो दुल्हन पक्ष के लोग भी दंग रह गए. दुल्हन के परिवार के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और शादी के लिए दहेज में कार सहित 5 लाख रुपए दिए जाने की मांग कर दी.

इससे नाराज होकर दुल्हन ने हिम्मत का परिचय देते हुए शादी से मना कर दिया जिससे बारात बेरंग लौट गई. दुल्हन ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.बताया गया है कि बारात विदिशा जिले के ग्यारसपुर से सीहोर से पहुंची थी. वहीं, मारपीट में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के 6 लोग चोटिल हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाना कोतवाली सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार मालवीय ने दुल्हन की शिकायत पर बारातियों और दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. वहीं, दुल्हन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दहेज मांगने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...