11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबेशर्मी की हद... अमेरिका ने जारी किया अवैध प्रवासियों को जंजीरों-बेड़ियों में...

बेशर्मी की हद… अमेरिका ने जारी किया अवैध प्रवासियों को जंजीरों-बेड़ियों में बांधने का वीडियो, एलन मस्क ने उड़ाया मजाक

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में शपथ ग्रहण के बाद से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख दिखाया है। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रह लोगों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन गिरफ्तार कर वापस भेज रहा है। इनमें भारत, मेक्सिको, सल्वाडोर, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर जैसे देशों के नागरिक मुख्य रूप से शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए बेहद अमानवीय तरीका अपनाया है। जंजीरों में जकड़कर इन लोगों को सैन्य विमानों से वापस भेजा रहा है। भारत समेत दुनियाभर में इस अमानवीयता का विरोध हो रहा है लेकिन ट्रंप सरकार इसे ना सिर्फ जारी रखे हुए है बल्कि इसके वीडियो जारी करते हुए बेशर्मी से प्रवासियों का मजाक भी बना रही है।

वाइट हाउस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गैरकानूनी प्रवासियों को हथकड़ी और जंजीर से बांधकर जहाज में बैठाते हुए दिखाया गया है। वाइट हाउस ने इस वीडियो पर लिखा ‘ASMR: अवैध विदेशी निर्वासन उड़ान’। ASMR का मतलब ऑटोनॉमस सेंसरी मेरिडियन रिस्पांस होता है। इसे एक तरह का झुनझुनी वाला एहसास कहा जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल आरामदायक के लिए भी किया जाता है। यानी प्रवासियों का मजाक उड़ाने के लिए ये कैप्शन वीडियो को दिया गया है।

एलन मस्क का भद्दा मजाक!
टेस्ला के सीईओ और डोनाल्ड ट्रंप के खास सहयोगी एलन मस्क ने व्हाइट हाउस इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए ‘हाहा, वाह’ लिखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कई लोगों ने इसे घृणित और बेशर्मी की हद बताया है। सोशल यूजर्स का कहना है कि गैरकानूनी प्रवासियों को हथकड़ी और जंजीरों से बांधकर उनके देश वापस भेजना और उनका मजाक उड़ाना किसी भी सभ्य समाज के लिए कंलक की तरह है।

अमेरिका से भारत लौटे निर्वासितों ने भी अपने साथ हुए खराब बर्ताव का खुलासा किया है। अमेरिका से लौटे लोगों ने बताया है कि उनको जंजीरों से बांधा जाता है और मानसिक यातना दी जाती है। अब तक गैरकानूनी भारतीय प्रवासियों को लेकर तीन अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर पहुंच चुके हैं। भारत में लगातार ये मांग हो रही है कि इस तरह से अमानवीय बर्ताव हमारे नागरिकों के साथ बंद किया जाए लेकिन अमेरिका फिलहाल मनमानी पर कायम दिख रहा है।

अमेरिका में बड़ी तादाद में भारतीय
अमेरिका में सबसे ज्यादा गैरकानूनी प्रवासी मेक्सिको से हैं, जिनकी संख्या 40 लाख के करीब है। इसके बाद एल सल्वाडोर से 7.5 लाख और भारत के 7.25 लाख लोग अमेरिका में हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने करीब 18,000 भारतीय गैरकानूनी प्रवासियों की पहचान की है, जिनको वापस भेजा जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...