8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'The Karnataka Story' एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार, बीजेपी की करारी...

‘The Karnataka Story’ एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार, बीजेपी की करारी हार

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी आ चुका है. AajTak के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है. 224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं. बता दें कि कर्नाटक में चुनाव के नतीजे 13 मई को आने वाले हैं.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है. वहीं, बीजेपी की विदाई के संकेत दिख रहे हैं. 224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं.

तटीय इलाके में बीजेपी को 19 में से 16 सीट मिलने की उम्मीद है. 3 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं. मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 23 में से 12 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी के खाते में 10 सीटें आ सकती हैं. जेडीएस के खाते में यहां एक सीट जा सकती है.

इसके अलावा अगर बेंगलुरु शहरी रीजन की बात करें तो यहां की 28 में से 17 सीटें कांग्रेस की झोली में जा सकती हैं. बीजेपी को यहां से 10 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, जेडीएस के खाते में यहां भी 1 ही सीट जाती दिख रही है.

हैदराबाद-कर्नाटक रीजन की बात की जाए तो कांग्रेस को 40 में से 32 सीटें मिल सकती है. भाजपा के खाते में 7 सीटें जाने का अनुमान है. वहीं, जेडीएस को यहां से भी 1 सीट मिल सकती है.

महाराष्ट्र-कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से कांग्रेस को 28, बीजेपी को 21 और जेडीएस को एक सीट मिलती दिख रही है. वहीं, ओल्ड मैसूर रीजन की 64 सीटों में से 36 कांग्रेस को, बीजेपी को 6 और जेडीएस को 18 सीटें मिल सकती हैं. 4 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे.

 

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...