11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में लाशों को दफनाने के लिए कम पड़ गई कब्रिस्तानों की...

चीन में लाशों को दफनाने के लिए कम पड़ गई कब्रिस्तानों की जमीन, कोरोना की अब तक की सबसे बुरी लहर!

Published on

बीजिंग

चीन में कोरोना वायरस से हालात बदतर होते जा रहे हैं। संकट सिर्फ संक्रमितों की संख्या बढ़ने का नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में लोग जान गंवा रहे हैं कि कब्रिस्तानों में लाशों को दफनाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। कोरोना की नई लहर से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और अधिकारियों को अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने और मुफ्त जांच केंद्र को स्थापित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजिंग, चोंग्किंग और ग्वांगझू शहरों के कब्रिस्तानों ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि वे सामान्य से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं। एक कब्रिस्तान ने तो दफनाने के लिए जगह कम पड़ने की भी सूचना दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह साफ नहीं हो पाया है कि मौतों में बढ़ोतरी सीधे तौर पर कोविड-19 से संबंधित है या नहीं क्योंकि कर्मचारियों ने सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। कब्रिस्तानों में हड़बड़ी के बीच नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को कोविड से पांच लोगों के मरने की सूचना दी। ये सभी मौतें राजधानी बीजिंग में हुई हैं। साल 2019 के आखिर में वुहान से महामारी की शुरुआत होने के बाद से अब तक चीन में सिर्फ 5,242 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। दुनिया के अन्य हिस्सों में हुईं मौतों की तुलना में यह आंकड़ा बहुत कम है।

प्रतिबंधों में छूट देते ही बिगड़े हालात
देश से बाहर आने वाली सूचनाओं की कड़ी निगरानी करने वाले चीन के ये आंकड़े लंबे समय से शक के घेरे में हैं। संक्रमण की नई लहर ने इस संदेह को और मजबूत कर दिया है। कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने इस महीने ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत सख्त लॉकडाउन और अनिवार्य टेस्टिंग जैसे नियमों में छूट देनी शुरू कर दी है। प्रतिबंधों के हटने के बाद से कुछ अस्पताल मरीजों से भर गए हैं और फार्मेसियों में दवाओं का संकट खड़ा हो गया है।

खतरे में दुनिया की 10 फीसदी आबादी
कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन की 60 फीसदी आबादी यानी दुनिया की करीब 10 फीसदी जनसंख्या आने वाले तीन महीनों में संक्रमित हो सकती है। इतना ही नहीं, करीब 20 लाख लोगों के मरने की खौफनाक चेतावनी भी दी गई है। बीजिंग में अभी से कब्रिस्तानों के बाहर दर्जनों गाड़ियों की कतार नजर आने लगी है। लोगों को घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। ‘हल्के’ कोरोना लक्षण वाले मरीजों से काम पर जाने की अपील करने वाले चोंग्किंग में लाशों को दफनाने के लिए जमीन जगह कम पड़ गई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...