4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यआ गया बिहार का लेटेस्ट सर्वे, लालू-नीतीश के लिए कितना गुड-कितना बैड,...

आ गया बिहार का लेटेस्ट सर्वे, लालू-नीतीश के लिए कितना गुड-कितना बैड, जानें

Published on

पटना

2024 लोकभा चुनाव को लेकर सर्वे से लोगों का मूड टटोला जा रहा है। ये इसलिए दिलचस्प हो गया है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नए सिरे से गठबंधन तैयार किया है। बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस के लिए लगातार फिल्डिंग कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ जेडीयू और आरजेडी जैसे 26 क्षेत्रीय दल एक साथ आए हैं। I.N.D.I.A गठबंधन के नाम से जाना जा रहा है। बीजेपी ने गठबंधन NDA को नए सिरे से रिऑर्गनाइज किया है। इसके साथ ही टीवी न्यूज चैनलों का सर्वे रिपोर्ट आने का सिलसिला जारी है।

2024 में फिर बजेगा मोदी का डंका!
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं। बीजेपी की अगुवाई में NDA या फिर विपक्षी दलों का I.N.D.I.A में से किसे कितनी सीटें मिलेगी? 2024 में किसकी सरकार आएगी? आज चुनाव हुए तो इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। NDA के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही है। वहीं, विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को 193 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 44 सीटें जाती दिख रही है।

बिहार में NDA पर I.N.D.I.A भारी
इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे में बिहार में एनडीए पर महागठबंधन भारी दिख रहा है। सर्वे की मानें तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा महागठबंधन को 26 सीटें मिलने की बात कही गई है। जबकि एनडीए को 14 सीटें मिल सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि बिहार में I.N.D.I.A गठबंधन को 26 सीटें मिल सकती है। जबकि, NDA को 14 सीटों से संतोष करना पड़ेगा।

सर्वे में दिख रहा नीतीश-लालू इम्पैक्ट
2019 का लोकसभा चुनाव JDU, BJP और LJP ने साथ मिलकर लड़ा था। तब नीतीश कुमार एनडीए के साथ थे। अगस्त 2022 में उन्होंने NDA से नाता तोड़ लिया। अब वो कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के साथ सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार अब I.N.D.I.A के पार्टनर हैं। इसका नुकसान बीजेपी को होता दिख रहा है। 2019 में एनडीए ने बिहार में क्लीन स्वीप किया था। 40 में से 39 सीटों पर जीत हुई थी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...