16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमारी संसद के माइक खराब नहीं हैं पर आप उन्हें ऑन नहीं...

हमारी संसद के माइक खराब नहीं हैं पर आप उन्हें ऑन नहीं कर सकते, मेरी आवाज कई बार दबाई गई, ब्रिटेन में बोले राहुल गांधी

Published on

लंदन

भारत की संसद में माइक हैं। वो काम भी करते हैं। अलबत्ता आप उन्हें ऑन नहीं कर सकते। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ब्रिटेन में तीखा हमला बोलते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि संसद में उनके साथ कई बार इस तरह की हरकत की गई। जब वो किसी अहम मुद्दे पर बोल रहे थे तब उनका माइक काम नहीं कर रहा था। ये उनकी आवाज दबाने की कोशिश थी।

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी मोदी सरकार की एक बड़ी भूल थी। हम इस पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन नहीं करने दी गई। जीएसटी पर हम अपनी आवाज उठाना चाहते थे। चीन के सैनिक हमारे इलाके में घुस गए। हम चाहते थे कि संसद में चर्चा हो पर नहीं करने दी गई। राहुल ने अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि संसद में पहले तीखी बहस होती थी। अब हम ऐसी डिबेट करते हैं जो दूसरी डिबेट में फिट होती है। ये दम घोंटने वाला है।कांग्रेस नेता हाउस ऑफ कामंस के ग्रेंड कमेटी रूम में लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा से बात कर रहे थे।

बीजेपी मान रही है कि वो हमेशा सत्ता में रहेगी पर ये सच नहीं
ब्रिटेन में चैथम हाउस थिंक टैंक में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि राजनीतिक संवाद की बदलती प्रकृति पर ध्यान न देना यूपीए सरकार की विफलता का एक प्रमुख कारण बना। उन्होंने कहा कि अगर आप आजादी से लेकर आज के समय को देखेंगे तो कांग्रेस अधिकतर समय सत्ता में रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल तक सत्ता में रहने से पहले हम 10 साल तक सत्ता में थे। भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि वह भारत में सत्ता में आई है और हमेशा वही सत्ता में बनी रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं है।

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अतीत में हुए उन बदलावों की ओर इशारा किया, जिसने कांग्रेस और संप्रग सरकार को अचंभित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे थे। शुरुआत में हम शहरी क्षेत्रों को लेकर चूक गए। उनका कहना था कि यह कहना हास्यास्पद है कि कांग्रेस का समय खत्म हो गया है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से मिले अनुभवों को भी साझा किया।

अनुराग बोले- राहुल जी आप भारत के साथ विश्वासघात मत कीजिए
भाजपा ने राहुल गांधी पर चीन की प्रशंसा करते हुए विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल जी आप भारत के साथ विश्वासघात मत कीजिए। भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाना दिखाता है कि आपको मुद्दे की समझ नहीं है। विदेशी जमीन पर जाकर अपने देश को बदनाम करने का आप जो प्रयास करते हैं। झूठ फैलाते हैं पर इसे कोई नहीं मानेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कि गांधी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...