14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल15 माह के बेटे को बचाने के लिए खूंखार टाइगर से भिड़...

15 माह के बेटे को बचाने के लिए खूंखार टाइगर से भिड़ गई मां, छुड़ाकर ही लिया दम

Published on

उमरिया,

मध्य प्रदेश के उमरिया में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. अपने 15 माह के बेटे को बचाने के लिए एक मां खूंखार टाइगर से भिड़ गई. टाइगर के जबड़े में दबे मासूम को बचाने के लिए बहादुर मां ने जमकर मुकाबला किया. मां की हिम्मत के आगे खूंखार जानवर भी हार मान गया और बच्चे को छोड़कर भाग गया. इस हमले से मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है.

यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के ग्राम रोहनिया में रविवार की सुबह हुई. गांव के भोला चौधरी की पत्नी अर्चना अपने 15 माह के बेटे को लेकर घर की बाड़ी में उसे टॉयलेट करवाने के लिए गई थी. वहां पर टाइगर पहले से मौजूद था. जैसे ही अर्चना अपने बेटे को लेकर पहुंची तो टाइगर ने हमला कर दिया. टाइगर ने बच्चे को जबड़े में दबा लिया.

यह देखते ही अर्चना उस जंगली जानवर से भिड़ गई. अपने बच्चे को टाइगर से छुड़ाने के लिए अर्चना घायल होने के बाद भी संघर्ष करती रही. अंत में अर्चना ने टाइगर के जबड़े से अपने 15 माह के बच्चे को छुड़ा लिया. इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर परिजन और गांव के लोग पहुंच गए, तब तक टाइगर छिप गया था.

लोगों ने इस घटना की सूचना पार्क प्रबंधन की टीम को दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल मां और बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जबलपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं बाड़ी में टाइगर के मौजूद होने की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन ने हाथियों की मदद से उसे वहां से खदेड़ा.

एजेंसी के अनुसार, इस घटना के बारे में अर्चना चौधरी ने कहा कि वह अपने बेटे रविराज को टॉयलेट कराने के लिए ले गई थी, उसी समय बाघ ने उस पर हमला कर दिया. बच्चे को जबड़े में दबा लिया. उसने बेटे को बचाने की कोशिश की, इसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई. अर्चना ने कहा कि वह अपने बच्चे को बचाने के लिए लगातार बाघ से जूझती रही. उसने शोर मचाया, जिसके बाद कुछ ग्रामीण आ गए.

अर्चना के पति भोला प्रसाद ने कहा कि पत्नी को कमर, हाथ और पीठ में चोटें आई हैं. वहीं, बेटे को सिर और पीठ पर चोट लगी है. वन रक्षक राम सिंह मार्को ने कहा कि हमले के बाद महिला और उसके बेटे को तुरंत मानपुर के एक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में उमरिया के जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.

कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना मां-बेटे का हाल
वहीं, उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल जाकर जख्मी महिला और उसके बेटे की सेहत की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दोनों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है. कलेक्टर ने कहा कि वह वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

 

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...