13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यबीजेपी को हराकर जीते सांसद ने गणतंत्र दिवस समारोह में लगाई अधिकारी...

बीजेपी को हराकर जीते सांसद ने गणतंत्र दिवस समारोह में लगाई अधिकारी की क्लास, वीडियो वायरल

Published on

अहमदाबाद:

76वें गणतंत्र दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश दमन में स्थानीय सांसद और प्रशासन के बीच टकराव हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में देशभक्ति से सराबाेर कर देने वाले हर करम अपना करेंगे… सॉन्ग बज रहा था तभी दमन के सांसद उमेश पटेल ने डेप्युटी कलेक्टर से आमंत्रित नहीं किए जाने का जिक्र किया। उमेश पटेल मंच के तरफ माैजूद थे। उन्होंने कहा यह दूसरी बार ऐसा हुआ है जब निर्वाचित जनप्रतिनिधि की अनदेखी की गई है। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में डेप्युटी कलेक्टर ने दावा किया कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया था, इसके जवाब में सांसद ने उन्हें यह ब्योरा दिखाने के लिए कहा। इस दौरान खूब उनकी नोकझोंक हुई।

सांसद बोले-यह पूरी जनता का अपमान
सांसद उमेश पटेल ने कहा यह उनका ही बल्कि पूरी जनता का अपना है। वो भी गणतंत्र दिवस के दिन, उन्होंने मंच पर बैठने से मना कर दिया है, हालांकि कुछ अन्य अधिकारियों के दखल पर वह मंच पर पहुंचे। इस पूरी घटना को वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसमें एक तरफ गार्ड ऑफ ऑनर का ऐलान हो रहा है तो वहीं दूसरी सांसद गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। दमन और दीव के सांसद होने के बाद भी खुद की उपेक्षा किए जाने और प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने पर उमेश पटेल ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। पटेल का आरोप है कि प्रशासन ने दमन मुक्ति दिवस पर 19 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया था। कुछ समय पहले नए साल के मौके पर उमेश पटेल ने आरोप लगाया था कि गुजरात पुलिस ने दमन और दीव आने वाले टूरिस्ट को परेशान करती है।

बीजेपी को हराकर जीते हैं उमेश पटेल
2024 लाेकसभा चुनावों में दमन और दीव के सांसद उमेश पटेल ने बीजेपी को हराकर जीत हासिल की थी। पटेल ने चुनावों में करीब छह हजार वोटों से जीत हासिल की थी। निर्दलीय चुनाव लड़े उमेश पटेल कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई में विजेता बने थे। उन्हें 42 हजार से अधिक वोट मिले थे। बीजेपी कैंडिडेट लालू भाई पटेल को 36, 298 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी केतन पटेल को 11, 258 वोट मिले थे। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के नेता केतन पटेल ने इसी सीट से प्रियंका गांधी को लड़ने ऑफर दिया था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....