7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबार्बर शॉप में हेयरकट लेने गए शख्स ने लड़के को सिगरेट बाहर...

बार्बर शॉप में हेयरकट लेने गए शख्स ने लड़के को सिगरेट बाहर पीने को कहा तो 9 बार घोंपी कैंची

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में सिगरेट पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद लड़के ने एक शख्स को 9 बार कैंची घोंप दी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में हुई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, नाई के दुकान के अंदर कथित तौर पर नशे में धुत एक लड़के ने 38 वर्षीय शख्स को कई बार कैंची से हमला कर घायल कर दिया. दरअसल अभय कुमार नाम का शख्स बार्बर की दुकान में बाल कटवान के लिए गया था. उसी समय दुकान के मालिक का बेटा मोहित महलावत (22) पहुंच गया. वह नशे में था और सिगरेट पी रहा था.

सिगरेट पीने को लेकर हुई थी बहस
सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभय ने उसे दुकान से बाहर सिगरेट पीने के लिए कहा. बस इतना कहते ही मोहित उसके साथ बहस करने लगा और उसने गुस्से में अपना आपा खो दिया. महलावत ने गुस्से में दुकान में रखी कैंची से अभय कुमार के ऊपर कई बार हमला किया. पुलिस ने बताया कि अभय कुमार के शरीर पर नौ चोटें आई हैं, जिनमें से चार सिर्फ छाती पर ही हैं.

धारा 307 के तहत केस दर्ज
अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत अब स्थिर बताई गई है. उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर किशनगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...