19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिनोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने से सुधर जाएगी अर्थव्यवस्था, केजरीवाल से...

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने से सुधर जाएगी अर्थव्यवस्था, केजरीवाल से पहले स्वामी ने दिया था सुझाव

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने के का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी से आग्रह किया। इसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम की आलोचना की। हालांकि, बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक साल पहले ही ऐसा ही बयान दिया था। स्वामी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं बैंकनोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापने के पक्ष में हूं। इससे ‘भारतीय मुद्रा की स्थिति में सुधार’ हो सकता है।

सुब्रमण्यन स्वामी ने भी नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगाने का सुझाव दिया था और कहा था कि इससे करेंसी को मजबूती मिल सकती है। बात जनवरी 2020 की है। सुब्रमण्यन स्वामी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि नोट पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर से भारतीय करेंसी मजबूत होगी। उनसे एक पत्रकार ने इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर का हवाला देकर सवाल किया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या इंडोनेशिया की तरह भारत को भी नोट पर गणेश जी की तस्वीर लगानी चाहिए, स्वामी ने कहा था, ”अब यह तो नरेंद्र मोदी जवाब दे सकते हैं। मैं तो पक्ष में हूं। मैं तो कहता हूं कि लक्ष्मी का चित्र होना चाहिए, गणपति विघ्न को हटाने के लिए। परंतु देश की करेंसी को सुधारने के लिए लक्ष्मी का फोटो हो सकता है।” तब सुब्रमण्यन स्वामी की यह बात मीडिया की सुर्खियों में आई थी। अब केजरीवाल ने भी यही बात कही तो एक बार फिर इस पर विवाद-विवाद और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।

क्या कहा केजरीवाल ने?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर छापने की अपील की। केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा था कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार कमजोर होने के कारण देश नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने दावा किया था कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए देश को बहुत सारे प्रयास करने के साथ ही ‘हमारे देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी जरूरत है।’ केजरीवाल ने कहा था, ”आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि हमारे नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है। यह जिस स्थिति में है, वैसी ही रहनी चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छपे होने चाहिए।”

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...