4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यजहां उतरा भारत का चंद्रयान, उस स्थान का नाम हुआ 'शिव शक्ति',...

जहां उतरा भारत का चंद्रयान, उस स्थान का नाम हुआ ‘शिव शक्ति’, ISRO वैज्ञानिकों के बीच PM मोदी का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

चंद्रयान 3 ने इतिहास रचते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया। उस सफलता के बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। अब उस माहौल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरू पहुंचे और उन्होंने ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भारत का चंद्रयान लैंड किया है, उस जगह को अब से शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।

इस बारे में पीएम मोदी ने बताया कि आज मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बेसब्री हावी हो जाती है और इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ था। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि इस सफलता के बाद दुनिया का भारत को देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल गया है।

इसके बाद ही पीएम ने बताया कि जहां पर भारत का चंद्रयान लैंड किया है, उस जगह का नाम अब से शिव शक्ति होगा। इसके अलावा जहां तक चंद्रयान 2 गया था, उस स्थान का नाम तिरंगा रख दिया गया है। यानी कि पीएम मोदी ने एक साथ दो जगहों का नामकरण कर दिया है। पीएम मोदी ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब से 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। उस दिन को याद करते हुए पीएम खासा भावुक भी नजर आए।

उन्होंने कहा कि मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां ISRO सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है। कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं। वह पल अमर हो गया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...