6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'अभी नस्ल खत्म नहीं हुई, अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है'.....

‘अभी नस्ल खत्म नहीं हुई, अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है’.. विवादित ट्वीट पर बवाल

Published on

लखनऊ,

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एक विवादित ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में बाहुबली सांसद अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है. विवादित ट्वीट में अतीक अहमद के बेटे अली की तस्वीर भी लगाई है. पुलिस ने विवादित ट्वीट पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

ट्विटर पर The Sajjad Mughal नाम के हैंडल से अतीक के बेटे अली की फोटो लगाकर विवादित ट्वीट किया गया है. ट्वीट में लिखा हुआ- ‘अभी नस्ल खत्म नहीं हुई है… अतीक का यह बेटा अली अभी जिंदा है… इंशा अल्लाह हालत – वक्त- सत्ता बदलेगी… फिर इलाहाबाद भी बोला जाएगा… हिसाब भी पूरा लिए जाएगा.’

ट्वीट करने वाली की तलाश शुरू
ट्वीट वायरल होने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर आलमगीर ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. जांच के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह ट्विटर हैंडल कौन इस्तेमाल करता है और धमकी देने के पीछे असली मंशा क्या है. फिलहाल यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

अतीक-अशरफ और असद मारे गए
गौरतलब है कि बीते दिनों ही अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी. इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. यानी अतीक की फैमिली के तीन किरदारों का अंत हो गया है. बाकी किरदार जेल में हैं या फिर फरार.

शाइस्ता को पुलिस ने दिया माफिया का टैग
अतीक अहमद तो मारा गया, लेकिन उसके साथ जुड़ा माफिया का टैग डॉन की बेगम शाइस्ता के साथ जुड़ गया. अब तो पुलिस की एफआईआर में भी शाइस्ता को माफिया मान लिया गया है. यानी पुलिस की रिकॉर्ड में शाइस्ता का नाम अब बतौर माफिया दर्ज हो गया है. 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है.

पुलिस ने एफआईआर में क्या कहा-
अतीक मारा गया…अशरफ मारा गया…असद मारा गया…लेकिन शाइस्ता सवाल बनकर यूपी पुलिस को चिढ़ा रही है. यूपी पुलिस हाथ धोकर उसके पीछे पड़ी है लेकिन शाइस्ता का कहीं कोई अता-पता नहीं. शाइस्ता यूपी पुलिस के लिए कितना ब़ड़ा खतरा है. ये आप इस एफआईआर से समझ सकते हैं.

पुलिस ने अपनी तहरीर में लिखा है–माफिया अपराधी शाइस्ता परवीन और उनके शूटरों को छिपने छिपाने में अतिन जफर के द्वारा सहयोग किया जा रहा था. शाइस्ता के लिए प्रयागराज पुलिस ने माफिया शब्द का इस्तेमाल किया है यानी माफिया अतीक की हत्या के बाद उसकी बेगम अब पुलिस की नजर में माफिया है.

मददगार के जरिए बच रही है शाइस्ता परवीन
वो माफिया ही नहीं यूपी पुलिस की निगाह में मोस्ट वांटेड भी है क्योंकि यूपी पुलिस को पता है- अतीक के बाद शाइस्ता ने गैंग की कमान अपने हाथों में ले ली है. अतीक की तमाम जायदाद पर भी शाइस्ता धीरे-धीरे कब्जा करने में लगी है. अतीक के मददगार बिल्डर या नेता अब सीधे शाइस्ता के संपर्क में हैं.

असद के दोस्त अतिन ने किए कई खुलासे
जिस एफआईआऱ का यहां जिक्र हो रहा है, वो 2 मई को धूमनगंज थाने में दर्ज हुई थी असद के दोस्त अतिन जफर पर. अतिन ने उमेश पाल हत्याकांड वाले दिन असद का मोबाइल लखनऊ में यूज़ किया. दरअसल अतिन जफर ने शाइस्ता को लेकर और कई खुलासे किए-

अतिन के मुताबिक, शाइस्ता ने अतीक-अशरफ की मिट्टी में शामिल होने की कोशिश की थी. शाइस्ता भेष बदलकर कब्रिस्तान पहुंची थी लेकिन पुलिस को देखकर भाग गई. 24 फरवरी को उमेशपाल क हत्या के बाद शाइस्ता तीन बार प्रयागराज गई. पुलिस को शाइस्ता के बारे में नई-नई जानकारी तो मिल रही है लेकिन शाइस्ता नहीं मिल पा रही.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...