8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य1 क्विंटल प्याज का रेट 135 रुपये...किसान ने फसल का किया 'अंतिम...

1 क्विंटल प्याज का रेट 135 रुपये…किसान ने फसल का किया ‘अंतिम संस्कार’

Published on

संभाजी नगर,

प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए यह साल अच्छा नहीं गुजर रहा. मंडियों में प्याज का रेट गिरकर 105 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. गिरते भाव से परेशान होकर महाराष्ट्र में किसानों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस बीच महाराष्ट्र से किसानों के विरोध की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है.

135 रुपये क्विंटल तक पहुंचा प्याज का रेट
महाराष्ट्र के संभाजीनगर गंगापुर तहसील के सिद्धपुर के किसान गणेश गणगे ट्रैक्टर के जरिए 30 क्विंटल प्याज लेकर बाजार पहुंचे थे. प्रति क्विंटल उन्हें सिर्फ 105 रुपये मिल रहे थे. इससे वह काफी आहत नजर आए और आत्महत्या करने की भी धमकी दी. इसके चलते बाजार समिति प्रशासन ने किसान को 400 रुपए प्रति क्विंटल भाव देने का आश्वासन दिया था. हालांकि, बाद में पुलिस बंदोबस्त में दूसरी बार प्याज की खरीदारी के दौरान सिर्फ 135 रुपये भाव दिया गया.

प्याज समिति परिसर में उडे़ल दिया 30 क्विंटल प्याज
किसान गणेश गणगे ने प्याज पर मिल रहे भाव को लेकर असंतुष्टि जाहिर की. उन्होंने कुल 30 क्विंटल प्याज समिति परिसर में ही उडे़ल दी. उस प्याज के ढेर पर कपड़ा डालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. किसान का कहना है कि बड़ी मेहनत से प्याज की खेती की थी, लेकिन भाव नहीं मिलने से वह बर्बाद हो गई.

किसानों ने सरकार से की ये मांग
किसान गणेश गणगे ने सरकार से उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की है. बेमौसम बरसात की वजह से कई सारे किसानों की प्याज खराब हो गई है. बची-कुची प्याज मार्केट में लेकर वह पहुंच रहे हैं. यहां भी उनकी उपज मिट्टी के भाव खरीदी जा रही है. ऐसे में उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की भी गुजारिश की है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...