9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुबई में बाढ़ की वजह अबू धाबी में बना मंदिर... यूएई में...

दुबई में बाढ़ की वजह अबू धाबी में बना मंदिर… यूएई में बदले मौसम पर कौन फैला रहा सोशल मीडिया पर नफरत?

Published on

दुबई:

संयुक्त राज्य अमीरात (यूएई) के कई इलाकों में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश ने दुबई समेत कई शहरों में आम जीवन को पटरी से उतार दिया है। बारिश की वजह से कुछ लोगों की मौत होने के बात भी सामने आई है। दुबई एयरपोर्ट पर पानी भर जाने से उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 300 फ्लाइट कैंसिल की गईं। वहीं यूएई के पड़ोसी ओमान में बारिश की वजह से 19 मौतों की पुष्टि हुई है। इस बारिश को लेकर कई तरह की चिंताओं और दावों के बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इसका कनेक्शन यूएई के अबु धाबी में हाल ही में बने मंदिर से जोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर दुबई में बारिश से हुई तबाही के बाद कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोशल मीडिया पर साझा की गई एक रील का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अरब वो धरती है, जिस पर बुतों को हटाने का काम कई सौ साल पहले हुआ। उसी अरब की जमीन पर आज मंदिर बनाए जा रहे हैं यानी फिर से बुतों की पूजा शुरू की जा रही है। इससे खुदा नाराज है।

‘अबू धाबी का मंदिर बनना, कुदरत को पसंद नहीं आया’
वीडियो में कहा गया है कि फरवरी में अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन हुआ और उसके बाद ये बाढ़ आई है। साफ है कि ये कुदरत का कहर है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नायला ने लिखा, ‘ये इस्लामिक ‘मौसम विशेषज्ञ’ बताते हैं कि कैसे एक नवनिर्मित हिंदू मंदिर दुबई में बारिश की वजह बन गया है। ये ऐसा ही है, जैसे महिलाओं के जींस पहनने से भूकंप आता है।’

संयुक्त अरब अमीरात में तेज गर्माी पड़ती है और काफी कम बारिश होती है लेकिन इस समय उसके दुबई समेत कुछ इलाके बाढ़ की स्थिति झेल रहे हैं। दुबई में एक दिन में एक साल जितनी बारिश दर्ज की गई है, जिसने परेशानी को बढ़ाया है। संयुक्त अरब अमीरात में पिछले 75 साल की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। दुबई से सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि शेख जायद रोड पर पानी भरने के बाद बड़ी संख्या में वाहन डूबे हुए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...