13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, लाई जाती थीं लड़कियां', पूर्व महिला कर्मचारी...

‘अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, लाई जाती थीं लड़कियां’, पूर्व महिला कर्मचारी ने खोली पोल

Published on

मेरठ/ऋषिकेश,

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में हर दिए नए खुलासे हो रहे हैं. इसी दौरान मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में नौकरी करने वाली एक महिला ने उस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उसके इल्जाम और खुलासे होश उड़ाने वाले हैं. जो सीधे-सीधे उत्तराखंड पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस दुनिया को अलविदा कह चुकी अंकिता भंडारी ने ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी रोकने की कोशिश की थी, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. उसी रिजॉर्ट और आरोपों को लेकर वो सच सामने आया है, जिस पर अब तक कसायबाजी ही चल रही थी.

खुलासा हो रहा है कि कैसे पुलकित आर्य का रिजॉर्ट जिस्मफरोसी का सेंटर बना हुआ था और वो भी तब.. जब सबकुछ पुलकित और अन्य आरोपियों की जानकारी में था. तो आपको बताते हैं उसी रिजॉर्ट की असलियत. जहां काम चर चुकी एक पूर्व स्टाफ ने पुलकित की पोल खोल कर रख दी. उस लड़की ने रिजॉर्ट की हकीकत को खुलकर बयां कर दिया है. उसने बताया कि कैसे पुलकित वहां घिनौने काम करता था.

रिजॉर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी ने बताया “मैं वहां काम करती थी. वहां घिनौती हरकतें होती थीं. लड़कियों को गंदी गालियां दी जाती थीं.” दरअसल, पुलकित काला चिठ्ठा खोलने वाली लड़की मेरठ की रहने वाली है. वो और उसका पति भी पुलकित के रिजॉर्ट में काम कर चुके हैं. दोनों ही वहां नौकरी करते थे. उन्होंने सबकुछ अपनी आंखों से देखा कि कैसे वहां पुलकित गलत धंधे को शह देता था.

इस पूर्व महिला कर्मचारी की मानें तो वनंतरा रिजॉर्ट अय्याशी का अ़ड्डा बना हुआ था. वहां लड़कियां लाई जाती थीं लेकिन जो भी रिसेप्शनिस्ट होती थीं, उसे लड़कियों की एंट्री रजिस्टर में करने से मना कर दिया जाता था. आरोपों की मानें तो पुलकित आर्य रिजॉर्ट की महिला कर्मचारियों पर भी गंदी नजर रखता था.

महिला का कहना है कि पुलकित आर्य ने उसे भी बहुत गंदी-गंदी गालियां दी हैं. वहां अंकित गुप्ता लड़कियां लेकर आता था. रिजॉर्ट में गलत हरकतें होती थीं. कुछ ऐसे ही आरोप इस महिला के पति के भी हैं. वो खुद भी रिजॉर्ट में काम कर चुका है. पहली बार कैमरे पर पुलकित, उसके दोस्तों और उसके रिजॉर्ट की असलियत सामने आई है. वो असलियत जिसे अंकिता भंडारी बेनकाब करना चाहती थी.

जारी है एसआईटी और फोरेंसिक जांच
उधर, उत्तराखंड पुलिस की फोरेंसिक और SIT की टीम अब उस जगह पहुंची है, जहां से उसे अंकिता भंडारी और उसकी गुमशुदगी का सच पता चलेगा. 19 साल की अंकिता के साथ जो हुआ, उसके बारे में सुन कर ही किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. घरवालों से मिला सच ये है कि अंकिता भंडारी ने करीब महीने भर पहले ही पौड़ी गढ़वाल जिले के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम शुरू किया था.

आरोप है कि रिसॉर्ट के मालिक यानी पुलकित आर्य ने अपने कुछ मुलाजिमों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली. सवाल उठता है क्यों? सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे एक लड़की को जिस्मफ़रोशी के दलदल में धकेलने की एक ऐसी घिनौनी साज़िश छुपी है, जिसका विरोध करने पर उसे मौत दे दी गई.

अंकिता के दोस्त से मिले ऑडियो और अंकिता की व्हाट्सएप चैट इस बात की तरफ इशारा भी करते हैं. अब सवाल ये है कि क्या जिस्मफरोशी का विरोध करने की वजह से ही अंकिता की जान गई? सवाल बहुत से हैं, जवाब उत्तराखंड पुलिस को तलाशने हैं. जिस पर सबकी निगाहें लगी हैं.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...