7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeखेलजिसके लिए किया था त्याग वही हुआ बजरंग के खिलाफ, योगेश्वर ने...

जिसके लिए किया था त्याग वही हुआ बजरंग के खिलाफ, योगेश्वर ने कहा- छूट के लिए किया था धरना?

Published on

नई दिल्ली

बजरंग पूनिया और योगेश्वर दत्त एक ही अखाड़े से आते हैं और काफी करीब रहे हैं। बजरंग ने हमेशा योगेश्वर को अपना गुरु माना है। दोनों के बीच सम्मान का यह रिश्ता सालों पुराना है। हालांकि लगता है अब इसमें खट्टास आ गई है। शुक्रवार को योगेश्वर दत्त ने छह मिनट का वीडियो ट्वीटर शेयर किया जिसमें बजरंग पूनिया समेत कई बड़े रेसलर्स के खिलाफ काफी कुछ कहा है।

तदर्थ समिति के फैसले से खुश नहीं है योगेश्वर
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का काम देख रही तदर्थ (एड-हॉक) समिति ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए धरने पर बैठे पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में छूट दी। इन सभी पहलवानों को अगस्त में ट्रायल्स देने होंगे जहां वह बाकी ट्रायल्स के विजेताओं के खिलाफ केवल एक मैच खेलेंगे। बजरंग पूनिया का नाम भी इन खिलाड़ियों में शामिल हैं। ट्रायल्स में छूट का फैसला बजरंग के गुरु कहे जाने वाले योगेश्वर दत्त को बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे तानाशाही बता दिया।

पहलवानों को ट्रायल्स में छूट मिलने से नाराज योगेश्वर दत्त
योगेश्वर दत्त ने कहा, ‘समिति ने पता नहीं क्या सोचकर यह फैसला किया है। अगर आपको ऐसे ही ट्रायल्स लेने हैं तो दीपक पूनिया, अंशू मलिक, रवि दहिया, सोनम मलिक जैसे कई पहलवान हैं जो देश में नंबर वन हैं उन्हें भी दें। समिति ने केवल छह ही पहलवानों को छूट क्यों दी है यह मेरी समझ से परे है और यह सरासर गलत है। इससे पहले कि किसी फेडरेशन ने ऐसा नहीं किया जो फैसला आपने लिए है, बिना कोई नियम देखें और मापदंड बनाए।’

बजरंग ने पहलवानों के धरने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘यौन शोषण के मामले के लिए धरने पर बैठे थे या फिर ट्रायल्स में छूट के लिए। मुझे तो यह भी पता चला कि इन खिलाड़ियों ने बकायदा एडहॉक समिति को खत लिखकर ट्रायल आगे बढ़ाने और छूट देने को कहा है। जो यौन शोषण के मामले में है वह कोर्ट में हैं जिसने कुछ किया है उसे सजा मिलेगी।’

योगेश्वर के लिए ट्रायल्स से हटे बजरंग पूनिया
साल 2016 में जब रियो ओलंपिक के लिए ट्रायल्स कराए गए तब योगेश्वर और बजरंग एक ही कैटेगरी में लड़ते थे। बजरंग तब योगेश्वर को मौका देने के लिए पीछे हट गए थे। उन्होंने कहा था कि योगेश्वर के खिलाफ ओलंपिक के स्थान के लिए भी नहीं लड़ना चाहते। योगेश्वर रियो गए थे लेकि पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...