12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeभोपालJCB की चपेट से नाग की हुई मौत तो घंटों वहीं बैठी...

JCB की चपेट से नाग की हुई मौत तो घंटों वहीं बैठी रही नागिन, नहीं हुई टस से मस

Published on

शिवपुरी ,

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक खेत की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से नाग की मौत हो गई जबकि नागिन घायल हो गई. लेकिन घायल नागिन घंटों तक नाग के पास बैठी रही. यह देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों का हुजूम उमड़ने के बाद भी नागिन टस से मस नहीं हुई.

दरअसल, शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के छतरी गांव में एक किसान जेसीबी मशीन की मदद से अपनी जमीन की साफ सफाई करवा रहा था. इसी दौरान जेसीबी का पंजा जमीन में बने एक बिल में जा लगा और उसमें मौजूद नाग की मौत हो गई. साथ ही नागिन भी घायल हो गई.

हालांकि, यह देख जेसीबी ड्राइवर ने काम रोक दिया और मृत नाग को उठाकर दूर फेंकने के लिए उतरा. लेकिन ड्राइवर के पास पहुंचते ही नागिन अपना फन फैलाकर खड़ी हो गई. यह देख जेसीबी ऑपरेटर सहम गया. खबर फैली तो गांव के लोग नाग नागिन के जोड़े को देखने आ उमड़े. इसके बाद जमीन के मालिक ने पास के कस्बे नरवर से सर्प मित्र को बुलाया. मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि यह जोड़ा करीब 16-17 साल से साथ में है.

दरअसल, सर्दी के मौसम में सर्प ज्यादातर जमीन के अंदर रहते हैं. इसी वक्त मशीन चली तो दोनों चपेट में आ गए. दोनों जख्मी हो गए. नागिन का नाग को देखकर बुरा हाल हो गया. नाग के सामने से हटने का नाम नहीं ले रही थी. पठान ने नागिन को नाग के सामने से हटाया तो नागिन हट नहीं रही थी. सर्प मित्र ने घायल नागिन को प्राथमिक उपचार के बाद अपने तरीके से जैसे-तैसे वहां से हटाया और जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा ताकि वह अपनी जिंदगी आराम से जिए. सर्प मित्र पठान का कहना था कि नागिन को नाग की मौत का बहुत गहरा सदमा लगा है. इसी वजह से वह घंटों शव के पास बैठकर विलाप कर रही थी.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...