17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालडिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

Published on

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर उनसे एक कदम आगे निकलकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शहर के छोला और नादरा बस स्टैंड जोन में बिजली कंपनी की सतर्कता टीम ने चोरी के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पारंपरिक ‘कटिया’ की जगह डिश वायर, इंटरनेट केबल और जंक्शन बॉक्स का इस्तेमाल कर सीधे खंभे से कनेक्शन जोड़ रहे थे।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जंक्शन बॉक्स के कनेक्टर से केबल जोड़कर सप्लाई सीधे घरों और निर्माणाधीन इमारतों तक पहुँचाई थी। इस तरीके से मीटर पूरी तरह बाईपास हो रहा था। नारियलखेड़ा और आसपास के इलाकों में 10 मीटर लंबी केबल खींचकर और घरों में लोकल अर्थ बनाकर अवैध रूप से बिजली जलाई जा रही थी। एक तीन मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में तो एलटी पैनल से अलग एमसीबी (MCB) जोड़कर बिजली ली जा रही थी।बिजली कंपनी ने कार्रवाई करते हुए ऐसे 26 मामलों में केस दर्ज किए हैं और करीब 16 लाख रुपए की बिलिंग (जुर्माना) की है।

मौके से 9 बाईपास किए गए मीटर भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, चोरी का यह तरीका बेहद खतरनाक है क्योंकि इससे न केवल ट्रांसफार्मर फेल होने का खतरा रहता है, बल्कि शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए अपनी ‘पारितोषिक योजना’ में बड़ा बदलाव किया है। अब बिजली चोरी की सही सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रकरण दर्ज होते ही प्रोत्साहन राशि का 5 प्रतिशत हिस्सा तुरंत दे दिया जाएगा।

शेष 5 प्रतिशत राशि वसूली होने के बाद मिलेगी। कंपनी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक 204 मामलों में सूचना देने वालों को 5.05 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जा चुका है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ नियमित और संविदा कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स कर्मचारी भी ले सकते हैं। चोरी की सूचना कंपनी के पोर्टल mpcz.in पर गोपनीय रूप से दी जा सकती है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...