8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में हिंदू परिवार के साथ न्याय का तमाशा... बिलखते रहे मां-बाप,...

पाकिस्तान में हिंदू परिवार के साथ न्याय का तमाशा… बिलखते रहे मां-बाप, कोर्ट ने अपहरणकर्ता को सौंप दी नाबालिग बच्ची

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की हालत बेहद दयनीय है। कट्टरपंथी खुलेआम हिंदू बच्चियों को अगवा करते हैं और उनका जबरन धर्मांतरण कर उनसे निकाह कर लेते हैं। कानून और पुलिस भी ऐसे तमाम मामलों में सिर्फ एक तमाशबीन की भूमिका निभाती है। कुछ दिनों पहले सिंध प्रांत के मीरपुरखास जिले में एक नाबालिग हिंदू लड़की करिश्मा कुमारी का अपहरण कर लिया गया था। उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और शादी करवा दी गई। दावा किया जा रहा है कि जब यह मामला अदालत के सामने पहुंचा तो कोर्ट ने भी अपहरणकर्ता के हक में फैसला सुनाया।

पाकिस्तानी पत्रकार वीनगास ने दावा किया है कि करिश्मा कुमारी को अपने माता-पिता के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पाकिस्तान की अदालत ने उसका अपहरण करने वाले शख्स के पक्ष में फैसला सुनाया है। लड़की के माता-पिता को भी उससे मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। ‘पाकिस्तान अनटोल्ड’ नाम के ट्विटर हैंडल ने भी अपने दावे में कहा कि पाकिस्तानी अदालत ने 15 साल की नाबालिग हिंदू बच्ची करिश्मा को उसके इस्लामी अपहरणकर्ता को सौंप दिया। लड़की के माता-पिता कोर्ट में रोते रहे और अपनी बेटी से मिलने की भीख मांगते रहे लेकिन इस्लामवादी अदालत ने मना कर दिया।

घर में घुसे थे तीन हथियारबंद अपहरकर्ता
मीरपुरखास के नौकोट कस्बे से अगवा की गई बच्ची को लेकर दूसरे पक्ष का दावा है कि उसकी उम्र 19 साल है। उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर शादी की है। बीबीसी की खबर के अनुसार, करिश्मा के पिता रमेश कुमार भील ने बताया कि कैसे तीन हथियारबंद लोग जबरन उनके घर में घुसे और उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी के अपहरण के बाद वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के बजाय उन्हें दो घंटे तक इंतजार कराया।

कथित सर्टिफिकेट में किया गया मुसलमान होने का दावा
आखिर में पुलिस ने रमेश को बिना किसी मदद के कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। रमेश का आरोप है कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसकी जबरन शादी करवाई गई है जो अवैध है। उन्होंने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था। हाल ही में एक कथित सर्टिफिकेट के माध्यम से करिश्मा भील के मुसलमान होने का दावा किया गया था। इसमें उसकी उम्र 19 साल बताई गई थी। यह ताजा मामला पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति को उजागर करता है जिस पर पड़ोसी देश में हर कोई मौन है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...