21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालजिन पत्थरों को कुल देवता समझकर पूजते रहे, वे निकले डायनासोर के...

जिन पत्थरों को कुल देवता समझकर पूजते रहे, वे निकले डायनासोर के अंडे; साइंटिस्ट भी हैरान

Published on

धार ,

धार जिले के पाड़लिया गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. गांववाले सालों से जिन पत्थरों को कुल देवता मानकर पूजा अर्चना कर रहे थे, वो करोड़ों वर्ष पहले के डायनासोर के अंडे निकले. दरअसल, नर्मदा घाटी का यह इलाका करोड़ों वर्ष पहले डायनासोर युग से जुड़ा रहा है और यहां पर करीब 6.5 करोड़ साल पहले डायनासोर का क्षेत्र हुआ करता था. हालांकि, अब प्रशासन हरकत में आकर अंडों की जांच कर रहा है.

स्थानीय डायनासोर विशेषज्ञ विशाल वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन वैज्ञानिकों का वर्कशॉप आयोजित किया गया था. इस वर्कशॉप में वैज्ञानिक डॉ. महेश ठक्कर, डॉ. विवेक वी कपूर, डॉ. शिल्पा आए हुए थे. ये सभी मांडू स्थित डायनासोर फॉसिल्स पार्क के विकास कार्य का जायजा लेने के लिए भी आए थे.

इसी दौरान वैज्ञानिकों ने देखा कि गांव के लोग करीब 18 सेंटीमीटर व्यास के गोल पत्थरों की पूजा करते हैं. एक जानकार ग्रामीण वेस्ता पटेल ने बताया कि गोल पत्थरों में उनके काकर भैरव वास करते हैं. यह देव पूरे गांव पर कोई संकट नहीं आने देते हैं.

लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की टीम ने जब जांच की तो पता चला कि गोल पत्थरनुमा आकृति तो डायनासोर के अंडे हैं. इनकी गांव के लोगा देवता मानकर पूजा कर रहे थे.जानकारों का मानना है कि नर्मदा घाटी के क्षेत्र में डायनासोर के फॉसिल्स जगह जगह दबे-बिखरे पड़े हैं. मांडू में इसी उद्देश्य से पार्क बनाया जा रहा है ताकि फॉसिल्स को संरक्षित किया जा सके. (रिपोर्ट: छोटू शास्त्री)

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this