12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य11 का टाइम दो बजे आते थे...राउत के बयान पर बोले वडेट्टीवार,...

11 का टाइम दो बजे आते थे…राउत के बयान पर बोले वडेट्टीवार, MVA में कलह, एक-दूसरे पोल खोलने में जुटे नेता

Published on

मुंबई:

विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी पराजय के बाद आगामी बीएमसी चुनाव में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के टिके रहने की संभावना कम ही है। हार के लिए एमवीए के घटक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उनके बीच की कलह खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा उद्धव सेना के प्रमुख प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर फोड़ा, तो शरद पवार की पार्टी के सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि हार के बाद कांग्रेस अभी भी अपनी टूटी हुई कमर सीधी नहीं कर पाई है, जबकि उद्धव सेना तो सो रही है। संजय राउत ने कहा कि उनकी नजर तो मुख्यमंत्री पद पर थी।

वडेट्टीवार ने कड़वे बोल
मुंबई महानगरपालिक सहित राज्य की अन्य स्थानीय निकाय के चुनावों की तैयारी में महायुति के दल लग गए हैं। प्रदेश स्तर के बैठकों की रणनीति बनाई जा रही है तो,दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के दल विधानसभा चुनाव में मिली हार से उबर नहीं पा रहे हैं। चुनावी गठबंधन से लेकर सीट शेयरिंग के बात की खाल उखाड़ने रहे हैं। हार के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा चुनाव में हार के लिए उद्धव सेना के प्रमुख प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत और अपनी पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को घेरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के कई सारे कारण हैं, लेकिन उनमें से एक कारण सीट शेयरिंग में देरी भी है। पटोले और राउत के बीच पांच-छह दिन चर्चा होती, लेकिन नतीजा नहीं निकलता। बैठक का समय 11 बजे तय होता था, लेकिन नेता दो बजे आते थे।

एमवीए में तालमेल की कमी
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर सीटों का बंटवारा समय पर हुआ होता तो हमें चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा समय मिलते। क्या यह सब जानबूझकर किसी साजिश के तहत ऐसा किया गया है, यह सोचने वाली बात है। यह बात हमें बहुत खटकती है कि आखिर सीटों के बंटवारे में इतनी लापरवाही क्यों की गई। दूसरी ओर शरद पवार की पार्टी के सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि चुनाव नतीजे आए इतने दिन हो गए लेकिन वे लोग आज भी वहीं पर अटके हैं। लगता है कि कांग्रेस अभी भी अपनी टूटी हुई कमर सीधी नहीं कर पाई है, जबकि ठाकरे गुट सो रहा है। कोल्हे का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा कि अमोल कोल्हे को अपनी पार्टी की तरफ ध्यान देना चाहिए, उन्हें हमें सलाह नहीं देनी चाहिए। इस पर शरद पवार ने भी कहा कि है विधानसभा चुनाव में एमवीए के बीच तालमेल की भारी कमी थी। वडेट्टीवार के बयान पर संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा के दौरान एनसीपी (शरद पवार) को एक सीट देने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने 17 दिनों तक बवाल मचाया। कुछ लोगों ने सोचा कि हम जीतेंगे और मुख्यमंत्री का पद ले लेंगे।

एमवीए के टिके रहने पर सवाल
एमवीए के नेताओं के बीच आपसी बयानबाजी कोई पहली बार नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद एमवीए के घटक दल कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार की एनसीपी के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। एमवीएम में छिड़े आतंरिक संघर्ष से स्थानीय निकाय चुनाव में मिलकर लड़ने की संभावना कम हो गई है। गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी की महायुति ने कांग्रेस नेतृत्व वाली एमवीए को बुरी तरह से पराजित किया। एमवीए 50 सीट भी नहीं जीत सकी जबकि महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी को अबतक की सबसे बड़ी पराजय का सामना उन्हें करना पड़ा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...