12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पूरा इलाका जल गया लेकिन मेरा घर अब भी खड़ा है...', कैलिफोर्निया...

‘पूरा इलाका जल गया लेकिन मेरा घर अब भी खड़ा है…’, कैलिफोर्निया की भयानक आग के बीच दिखा अद्भुत चमत्कार!

Published on

कैलिफोर्निया में लगी विनाशकारी जंगल की आग ने वहां रह रहे आसपास के लोगों का सब कुछ तबाह कर दिया है। लेकिन इस आपदा में एक घर ऐसा भी हैं, जो इस आग से अछूता रहा है। जहां बाकी के सभी घर जल गए है। ऐसे में एक अमेरिका टिकटॉक ने यूजर ने अपने साथ हुई इस असाधारण घटना पर प्रतिक्रिया दी है। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

क्लिप में शख्स अपने पड़ोस के खंडहरों से गुजरता हुआ आगे से बते अपने घर के आसपास हुए विनाश के बारे में बता रहा है। वह कहता है कि तो, हम यहां फेयर ओक्स और लास फ्लोर्स डॉ पर हैं। बगल वाले घर को दिखाते हुए वह कहता है कि “यह मेरे घर के बाईं ओर कोने वाला घर है। यह सड़क के उस पार है, कोने का घर, और सामने के दो घर और मेरी दाहिनी ओर की पूरी सड़क खत्म हो गई है।

पूरी कॉलोनी में बचा सिर्फ एक घर…
इस वीडियो को बनाते हुए यूजर कहता है कि जहां तक मैं देख सका, मेरे घर को छोड़कर मेरे ब्लॉक का हर घर जल गया है। वह आगे अपने आंसुओं को रोकते हुए कहता है कि मेरे घर का बचने के पीछे जरूर किसी दैवीय शक्ति का हाथ है। आगे वह कहता है कि मैं इसके लायक क्यों हूं? मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लायक हूं, लेकिन भगवान बाकी सभी को पुनर्निर्माण के लिए भरपूर बीमा प्रदान करें।

शख्स आगे बताता है कि मुझे नहीं पता कि मेरे पास बीमा था भी या नहीं। मुझें यह भी चेक करना होगा कि मैंने इसका भुगतान किया या नहीं। लेकिन भगवान को पता था कि इसलिए उन्होंने मेरी रक्षा की है। यूजर जब पूरे इलाके में घूमता है तो वह आश्चर्यचकित रह जाता है। वह कहता है कि मेरे चारों ओर हर किसी का घर है, गॉड! ये सच भी कैसे हो सकता है? मेरे पीछे हर कोई जल गया है।

यहां तक कि मेरी सारी लकड़ी भी जल गई। लेकिन मेरा घर अब भी सही सलामत है। अगर भगवानर नहीं है तो ऐसा कैसे हो सकता है? पड़ोसी चले गये। गैराज अभी भी खड़ा है। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा कैसे होता है। क्लिप में आगे शख्स अपने पड़ोसियों को हुए नुकसान पर शोक व्यक्त करते हुए अपने घर के बचे रहने के लिए आभार व्यक्त करता है।

X पर इस वीडियो को @KoryYeshua ने @DisrespectedThe के हवाले से पोस्ट करते हुए लिखा- कैलिफोर्निया का एक व्यक्ति अपने घर को उस आग से अछूता पाकर अविश्वास में है, जिसने उसके ब्लॉक के सभी घरों को जला दिया है। “अगर भगवान नहीं तो ऐसा कैसे होता?” ​इस पोस्ट को अब तक 32 लाख बार देखा गया है। जबकि 29 हजार यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। वहीं पोस्ट पर ढाई हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं।

ये जंगल की आग है…
पूरे ब्लॉक में बचे इस घर को देख यूजर्स भी शॉक्ड है और कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- घर चले गए लेकिन पेड़ खड़े हैं? मुझे लगा कि यह जंगल की आग है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे यह कहने में झिझक होगी कि भगवान ने ऐसा किया क्योंकि इसका मतलब यह होगा कि जो घर जले उनके लिए भगवान जिम्मेदार है। मैं उस पर बिल्कुल विश्वास नहीं करता। एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह कहना मूर्खतापूर्ण है कि ईश्वर ने इस एक घर को बचाया और किसी अन्य को नहीं। मैं यह नहीं कह सकता कि यह असंभव है, भगवान की प्रेरणा को कौन समझ सकता है, लेकिन संभव नहीं लगता।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...