13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालदस्तावेजों से हटेगा 'इंडिया' शब्द , संस्कृत विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, अब...

दस्तावेजों से हटेगा ‘इंडिया’ शब्द , संस्कृत विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, अब हर जगह लिखा होगा ‘भारत’

Published on

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के ऑफिशियल दस्तावेजों पर ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द लिखा जाएगा। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट, विद्यार्थियों की कॉपी और कैलेंडर सहित सभी जगह भारत लिखा होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जो अपने आधिकारिक दस्तावेजों में भारत शब्द का प्रयोग करेगा।

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक कुलगुरु की अध्यक्षता में की गई थी। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कार्यपरिषद सदस्य गौरव धाकड़ ने विश्वविद्यालय में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा गया था जिसके बाद इस प्रस्ताव को सभी लोगों ने मंजूर कर दिया है।

क्या लिया गया फैसला
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक के बाद गौरव धाकड़ ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री उन नामों को प्रचलन में लाने का प्रयास कर रहे हैं जो देश की संस्कृति और पहचान से जुड़े हुए हैं। इसी दिशा में विश्वविद्यालय में भी ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

31 मार्च को होगा दीक्षांत समारोह
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह 31 मार्च को होगा। दीक्षांत समारोह कालिदास संस्कृत अकादमी के संकुल हॉल में आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। दीक्षांत समारोह में शोधार्थियों और छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक में वित्तीय वर्ष के आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किए जाएंगे।

बीच में उठा था मुद्दा
बता दें कि इंडिया की जगह भारत करने का मामला बीच में सामने आया था। इसको लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के पोस्ट और कमेंट भी किए गए था। हालांकि समय-समय पर इसको लेकर अलग-अलग संगठनों के द्वारा मांग उठती रहती है।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...