19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलकिंग के विराट शतक के सदके में झुकी दुनिया, ये विराटियंस तो...

किंग के विराट शतक के सदके में झुकी दुनिया, ये विराटियंस तो खुशी से पगला गए हैं..

Published on

कोलकाता

भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि इसी दिन भारतीय टीम वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से मैच भी खेल रही है। वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में विराट ने जन्मदिन पर अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे दिया। उन्होंने वनडे में अपने करियर का 49वां शतक ठोक डाला। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर ली है।

वहीं यह विराट का इंटरनेशनल क्रिकेट में 79वां शतक है। किंग कोहली ने अपनी यह सेंचुरी 119 गेंदों में पूरी की। कोहली के बल्ले से इस पारी में 10 चौके देखने को मिले। उन्होंने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। वहीं बर्थडे बॉय की इस सेंचुरी से पूरा देश झूम रहा है। फैंस ट्विटर पर अलग-अलग तरह से उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। आइये एक बार फैंस के रिएक्शन पर नजर डालते हैं।

विराट कोहली के जन्मदिन पर शतक लगाने के बाद यह यूजर विराट कोहली की तुलना भगवान से कर रहा है।इसमें यूजर विराट कोहली की जमकर प्रशंसा कर रहा है। बर्थडे पर उन्हें वनडे में महान सचिन तेंदुलकर जितने 49 शतक पूरे करने की बधाई दे रहा है।इसमें यूजर कह रहा है कि’स्वागत करिए क्रिकेट के नए भगवान किंग कोहली का 49=49’।विराट कोहली ने यह कारनामा अपने जन्मदिन पर किया है। ऐसे में यूजर एक मीम शेयर कर कह रहा है कि विराट ने यह तौफा खुद को दिया है।

इसमें विराट कोहली की यूजर जमकर तारीफ कर रहा है। वह कह रहे हैं कि किंग कोहली अपनी कहानी खुद लिखते हैं।इस ट्वीट में यूजर कह रहे हैं कि विराट कोहली वनडे के अब तक के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। अब तक दुनिया ने उनसे बेहतर वनडे का बल्लेबाज नहीं देखा है।इसमें यूजर कह रहा है, ‘लाजवाब पारी, हैप्पी बर्थडे’।इसमें यूजर ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, ‘खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...