8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलगुरु के आशीर्वाद से ही जीता जाता है जमाना... टीम इंडिया की...

गुरु के आशीर्वाद से ही जीता जाता है जमाना… टीम इंडिया की जीत पर आनंद महिंद्रा का ये कमेंट दिल छू लेगा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। 17 साल बाद एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इससे पहले साल 2007 में टीम इंडिया ने पहला टी-20 विश्वकप अपने नाम किया था। इस बार बारबाडोस में टी-20 विश्वकप का फाइनल हुआ। टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ था। हालांकि, टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है। ऐसे में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर दिल छू लेने वाला ट्वीट किया।

राहुल द्रविड़ को लेकर आनंद महिंद्रा की पोस्ट
आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली विश्वकप की ट्रॉफी कोच राहुल द्रविड़ को देते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये ट्रॉफी द्रविड़ के हाथों में पहुंची तो वो जोश से भर उठे। राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड ट्रॉफी को ऊपर उठाकर उछलते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। आनंद महिंद्रा ने 22 सेकंड के इस वीडियो के साथ पोस्ट भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट और जीवन का है एक ही फसाना, गुरु के आशीर्वाद से ही जीता जाता है जमाना’। गुरुपूर्णिमा से पहले ही टीम इंडिया ने कोच राहुल द्रविड़ को दी गुरु दक्षिणा।

‘गुरु पूर्णिमा से पहले द्रविड़ को गुरु दक्षिणा’
आनंद महिंद्रा ने अपनी इस पोस्ट में कोच राहुल द्रविड़ के रोल का जिक्र किया। कैसे उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने मैच में अपनी पकड़ बना ली थी। बावजूद इसके भारतीय टीम ने उन्हें लक्ष्य से 7 रन दूर रोकने में सफलता हासिल की। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से हर क्रिकेट प्रेमी गदगद है। आनंद महिंद्रा ने सुबह 11.15 बजे ये पोस्ट किया। जिसे कुछ ही समय में 134 व्यूज मिले हैं। 1100 रिट्वीट 13 हजार लाइक्स और 140 कमेंट्स आए हैं।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...