12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीति'...तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा', तिहाड़ जेल से सिसोदिया...

‘…तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा’, तिहाड़ जेल से सिसोदिया ने लिखी कविता

Published on

नई दिल्ली,

शराब घोटाला मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब जेल से ही देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा लिखा है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसे शेयर किया है. सिसोदिया द्वारा शिक्षा बनाम सांप्रदायिकता विषय पर केंद्रित कविता लिखी गई है.

सरकार पर निशाना
केंद्र सरकार और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए सिसोदिया ने इस पत्र में कहा है कि अगर लोक कल्याणकारी और जन हितैषी योजनाएं लागू हो गईं तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा. कविता कुछ इस प्रकार है-

अगर, हर गरीब को मिली किताब
तो, नफरत की आंधी कौन फैलाएगा.
सबके हाथों को मिल गया काम,
तो सड़कों पर तलवारें कौन लहराएगा.
अगर पढ़ गया, हर गरीब का बच्चा
तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा.

अगर हर किसी को मिल गई अच्छी शिक्षा और समझ,
तो इनका whatsapp का विश्वविद्यालय बंद हो जाएगा.
पढ़े लिखे और समझदारी की बुनियाद पर खड़े समाज को,
कोई कैसे, कौमी नफरत के माया जाल में फंसाएगा.
अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा
तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा.

अगर पढ़ गया समाज का हर बच्चा,
तो तुम्हारी चालाकियों और कुनीतियों पे सवाल उठाएगा.
अगर गरीब को मिली कलम की ताकत,
तो वो अपने ‘मन की बात’ सुनाएगा.
अगर पढ़ गया एक एक गरीब का बच्चा,
तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा.

दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में हो रहा शंखनाद.
पूरे भारत में अच्छे शिक्षा की अलख जगाएगा.
जेल भेजो या फांसी दे दो, ये कारवां रुक नहीं पाएगा,
अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, राजमहल तुम्हारा छिन जाएगा.

पहले भी लिखा था पत्र
यह पहली बार नहीं है जब सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से पत्र लिखा हो, वह पहले भी पत्र लिख चुके हैं. पिछले महीने ही उन्होंने जेल से पत्र लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था. चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा कि पीएम का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक है. मनीष सिसोदिया ने कहा, मोदी जी विज्ञान की बातें नहीं समझते, वे शिक्षा का महत्व नहीं समझते. उन्होंने कहा था कि भारत की तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा PM होना जरूरी है.

26 फरवरी को हुए थे गिरफ्तार
आपको बता दें कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. दिल्ली सरकार की विवादित शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में ये कार्रवाई की गई. सीबीआई ने करीब 6 महीने की जांच के बाद इस मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लाने को लेकर माफिया राज खत्म करने का तर्क दिया था. ये भी दावा किया गया था कि इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा.

जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा था. इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...