9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस अध्यक्ष के साथ CM पद भी संभालें', समर्थन में उतरे गहलोत...

‘कांग्रेस अध्यक्ष के साथ CM पद भी संभालें’, समर्थन में उतरे गहलोत के करीबी

Published on

जयपुर

राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की खबरों के बीच अब गहलोत गुट के विधायक मुखर होने लगे हैं। पहले चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी गहलोत को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। उनसे बेहतर कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता। अब कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को कोई जरूरत नहीं है। अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बने रहने चाहिए। इसके लिए हम सभी मंत्री और विधायक एकजुट हैं। हम सब दिल्ली जाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे और अपने मन की बात कहेंगे। अंतिम निर्णय हाईकमान का ही मानेंगे लेकिन हम अपनी बात जरूर कहेंगे।

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान नेतृत्व परिवर्तन नहीं चाहता है। जिन लोगों ने नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा उठाया है, इस मुद्दे की इस वक्त कोई जरूरत नहीं है। हमारा मकसद नेतृत्व परिवर्तन नहीं है। बीजेपी को जवाब देना और बीजेपी को चुनाव हराना हमारा मकसद है। ऐसे में एक सीनियर लीडर जिस पर देश भरोसा कर रहा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भरोसा पर कर रहे हैं। उन पर राजस्थान भी भरोसा कर रहा है। यदि उनके नेतृत्व में चुनाव होता है तो हम और ज्यादा फायदे में होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव होते हैं तो बड़ा संदेश जाएगा
खाचरियावास ने कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ मुख्यमंत्री रहते हैं तो बड़ा फायदा होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहते हुए अगर चुनाव होते हैं तो उसका बड़ा संदेश जाता है। अब आगामी चुनाव के लिए टाइम बहुत कम बचा है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा बनाया ही नहीं जाए। खाचरियावास ने यह भी कहा कि हम तो अपनी भावना आलाकमान को बताएंगे लेकिन अंतिम निर्णय आलाकमान का ही मानेंगे। जिसे आलाकमान मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देंगे, हम बिना किसी विरोध के आलाकमान के फैसले का स्वागत करेंगे। लेकिन अपने मन की बात जरूर कहेंगे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...