9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालइंदौर में क्लास 4 के छात्रों में हुई लड़ाई, तीन बच्चों ने...

इंदौर में क्लास 4 के छात्रों में हुई लड़ाई, तीन बच्चों ने मिलकर किया अपने क्लासमेट पर 105 बार राउंडर से हमला

Published on

इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी स्कूल में कक्षा-4 के छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसमें तीन बच्चों ने मिलकर अपने क्लासमेट पर राउंडर कंपास से हमला कर दिया। कंपास की सुई से छात्र के शरीर को 105 बार गोदा। इससे उससे शरीर से खून निकले लगा। घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शुक्रवार को हुई है। बच्चा जब अपने घर पहुंचा तो उसकी चोटों को देखकर परिजन भयभीत हो गए। परिजन स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रिंसिपल ने उनसे मुलाकात नहीं की। प्रिंसिपल ने कहा कि छुट्टियां चल रही हैं। मंगलवार को स्कूल खुलने पर कार्रवाई करेंगे।

स्कूल का मामला पहुंचा थाने
इसके बाद परिजन छात्र को अस्पताल ले गए और फिर पुलिस में शिकायत की है। एरोड्रम पुलिस स्टेशन प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि ‘घायल छात्र के परिजन ने उनके बेटे के सहपाठियों और स्कूल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत के लिए हमसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने उनके बेटे को पीटा और कम्पास की सुई से उसके शरीर पर कई घाव किए। जब उन्होंने स्कूल अधिकारियों से संपर्क किया, तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।’

बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया: पुलिस
प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि हमने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और शिकायतकर्ता और आरोपी के माता-पिता से बात कर रहे हैं। साहू ने कहा कि जब पुलिस ने स्कूल अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि वे सोमवार को आएंगे।’ साहू ने कहा कि हम दोनों ग्रुप के बयान दर्ज कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को बच्चे स्कूल आएंगे तो उनसे भी झगड़े को लेकर पूछा जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this