9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअंकिता भंडारी मर्डर को गुमशुदगी साबित करने का था फुलप्रूफ प्लान... ऐसे...

अंकिता भंडारी मर्डर को गुमशुदगी साबित करने का था फुलप्रूफ प्लान… ऐसे फंस गए हत्यारे

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने अंकिता को चिला नहर में फेंकने के बाद घटना का साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की थी। पुलिस की जांच में यह मामला सामने आया है। अंकिता मर्डर के आरोपियों का फुलप्रूफ प्लान था कि हत्या को गुमशुदगी के रूप में पेश किया जाए। लेकिन, अंकिता के पिता लगातार इस मामले को उठाते रहे। 18 सितंबर से लापता बेटी की खोजबीन के लिए दबाव बनाना शुरू किया। सोशल मीडिया पर मुद्दा गरमाया तो पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। अंकिता पुलकित आर्य के यमकेश्वर स्थित रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिष्ट कार्य करती थी।

चिला पावर हाउस नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद किए जाने के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है। आरोपियों की पूछताछ में जो भी मामले सामने आए, उसकी पुष्टि होती दिख रही है। आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि रिजॉर्ट से 18 सितंबर की रात चार लोग निकले थे। बाइक और स्कूटी से चारों चिला पावर हाउस तक गए थे। वहां शराब पीने के बाद पुलकित और अंकिता के बीच बहस होने लगी। पुलकित रिजॉर्ट के बारे में अंकिता पर बदनाम किए जाने का आरोप लगा रहा था। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और अंकिता को उन्होंने नहर में धक्का दे दिया। पुलिस के सामने इन आरोपियों ने माना कि हमें गुस्सा आ गया था। नशे में हमें यह सूझा ही नहीं कि हम क्या कर रहे हैं। अंकिता हमारे साथ हाथापाई कर रही थी। इसमें हमने धक्का दिया तो वह नहर में गिर गई। पानी से निकालने के लिए वह चिल्लाती रही और वे लोग वहां से भाग खड़े हुए।

पूरी घटना को बदलने के लिए बनाई कहानी
आरोपियों ने अंकिता के नहर में डूबने के बाद इससे बाहर निकलने की योजना पर काम शुरू किया। दरअसल, रिजॉर्ट में कर्मचारियों ने अंकिता भंडारी को आखिरी बार रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के साथ रात आठ बजे ऋषिकेश के लिए निकलता देखा गया था। पुलिस की पूछताछ में भी तीनों आरोपियों ने माना कि उन्हें अभिनव और कुश ने साथ जाता देख लिया था। अब उसके सामने सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने इसके लिए एक अलग ही कहानी बना ली। सबसे पहले अंकित ने रिजॉर्ट के शेफ मानवीर को फोन किया। चार लोगों का खाना तैयार करने को कहा। मानवीर ने अंकित से अंकिता भंडारी के बारे में पूछ लिया। इस दौरान अंकित घबरा गया था।

अंकित ने कह दिया कि अंकिता हमारे साथ नहीं है। दरअसल, वे अन्य स्टॉफ को अंकिता के साथ जाने की बात से अनभिज्ञ रखना रखना चाहते थे। रात को तीनों रिजॉर्ट में पहुंचे। चुपके से रिजॉर्ट के किनारे वाले रास्ते से अंदर गए। अंकित ने शेफ से अंकिता का खाना लिया और उसके कमरे में जाकर रख दिया। इससे उसे लगा कि अंकिता रिजॉर्ट में ही है। कमरे में खाना रखकर वह वापस आ गया। सुबह पुलकित और अंकित गुप्ता हरिद्वार गए। नया मोबाइल खरीदा। अपने जियो सिम का डमी लिया। दरअसल, अंकिता से झड़प में उसका फोन नहर में गिर गया था।

योजना के तहत पुलकित ने रिजॉर्ट में काम करने वाले सौरभ विष्ट को अंकित के कमरे में जाकर उसका फोन लाने को कहा। वे चाहते थे कि सौरभ उन्हें अंकिता के गायब होने की बात बताए। सबकुछ प्लान के तहत ही हुआ। किसी को शक न होने को लेकर पुलकित ने थाने में जाकर अंकिता की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। तीनों ने एक तरह का बयान देने का फैसला लिया था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद जब मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 201, 120-B के तहत केस दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...