19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा-सचिन के घर पसरा सन्नाटा, गुलाम हैदर के वकील के दांव ने...

सीमा-सचिन के घर पसरा सन्नाटा, गुलाम हैदर के वकील के दांव ने उड़ाई नींद, माफी मांगकर लौटेंगी पाकिस्तान?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर और उसका भारतीय पति सचिन मीना मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सीमा और सचिन 3 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। गुलाम हैदर ने भारत में नियुक्त अपने वकील मोमिन मलिक के जरिए ये नोटिस भेजा है। गुलाम हैदर की ओर से सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भी भेजा गया है। गुलाम हैदर की ओर से उसके वकील मोमिन ने सीमा और सचिन से कहा है कि वे एक महीने के अंदर माफी मांगते हुए ये पैसा उसको दे दो।

मोमिन मलिक ने कहा है कि नोटिस सचिन के घर पहुंच गया है और अभी वो इसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीमा के भारत आने से लेकर सचिन के घर रहने तक सब गैरकानूनी है। मोमिन ने साफ किया है कि अगर एक महीने के अंदर उनकी मांग नहीं मानी गई यानी माफी मांगते हुए जुर्माना नहीं दिया गया तो कानूनी कार्रवाई को आगे बढाया जाएगा। जिसका नतीजा ये होगा कि सीमा को जेल जाना होगा, जो पहले से ही जमानत पर हैं। साथ ही सचिन की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

सीमा का भारत में रहना ही नहीं, सचिन से रिश्ता भी नाजायज
मोमिन मलिक ने कहा है कि सीमा का जैसे बिना दस्तावेज के भारत आना गैरकानूनी है। उसी तरह उसका खुद को सचिन की पत्नी बताना भी गलत है। सीमा और सचिन का रिश्ता नाजायज है क्योंकि उसने गुलाम से तलाक नहीं लिया है। पहले पति से तलाक के बिना दूसरी शादी को कानून मान्यता नहीं देता है। मामिन मलिक ने कहा कि अगर सीमा तलाक के कोई कागजात लेकर आई होतीं तो उसको हमारा कानून मान सकता था लेकिन वो अभी भी गुलाम की पत्नी हैं।

गुलाम हैदर ने पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी के जरिए मोमिन मलिक को भारत में वकील नियुक्त किया था। गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी पाने लिए मोमिन से संपर्क किया था। मोमिन मलिक ने भारत में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं और चार बच्चों की मां हैं। पिछले साल मई में वह ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीना के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत आई थी। वह अपने चार बच्चों को भी साथ लाई है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...