11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'हम पर चिल्लाते रहते हैं…', नाराज वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ से कर...

‘हम पर चिल्लाते रहते हैं…’, नाराज वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ से कर दी जजों की ही शिकायत

Published on

नई दिल्ली

देश की कई बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस सी वाई चंद्रचूड़ को एक चिट्ठी लिखी है। उस चिट्ठी के जरिए मांग की गई है सुनवाई के दौरान वकीलों से सही तरह से बात की जाए, जजों को भी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए, किसी भी वकील का अपमान नहीं होना चाहिए। असल में मद्रास हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन, तमिलनाडु बार एसोसिएशन और पुडुचेरी बार एसोसिएशन ने सीजेआई चंद्रचूड़ को एक चिट्ठी लिखी है।

उस चिट्ठी में जोर देकर कहा गया है कि वकीलों के साथ भी सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए, जो जज खुद को वकील से ज्यादा बड़ा मानते हैं, उन पर चिल्लाते हैं, इस प्रकार के व्यवहार पर रोक लगनी चाहिए।

CJI चंद्रचूड़ को वकीलों ने क्या बताया?
एक जारी बयान में बोला गया है कि वकील और जज न्याय प्रशासन में एक समान अधिकार और हिस्सेदारी रखते हैं। लेकिन फिर भी कुछ जजों को ऐसी गलतफहमी हो गई है कि वकील उनके अधीन आते हैं। इस वजह से वे सुनवाई के दौरान वकीलों पर चिल्लाते हैं, गलत भाषा में उनसे बात करते हैं। कई मौकों पर उन्हें कमतर भी आंकते हैं। उनके द्वारा शिष्टाचार का कोई ख्याल नहीं रखा जाता है।

पूरा विवाद क्या है?
अब जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा विवाद शुरू हुआ 1 अक्टूबर के एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद। असल में मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस आर सुब्रमण्यम और जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी की बेंच एक मामले में सुनवाई कर रही थी। उस मामले में एक समय ऐसा आ गया जब जस्टिस सुब्रमण्यम की तरफ से सीनियर एडवोकेट पी विल्सन को फटकार लगा दी गई। यहां तक बोल दिया गया कि वकील ट्रिक खेलते हैं और उन्हें कई केस से हटाने की कोशिश करते हैं। वकील लगातार माफी मांगते रहे लेकिन जज ने उनकी एक नहीं सुनी, उनके मैटर को सुनने से भी साफ मना कर दिया।

सीजेआई चंद्रचूड़ भी लगा चुके फटकार
अब सीजेआई चंद्रचूड़ इस विवाद में क्या फैसला लेते हैं, उनकी क्या राय रहती है, यह अभी तक साफ नहीं है। वैसे कुछ मामलों में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को भी नाराज होते हुए देखा गया है, कई बार सुनवाई के दौरान उन्होंने भी वकीलों को फटकार लगाई है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...