11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये हमारा खून ले गए, हत्यारा रिश्तेदार ही है... ' दिल्ली में...

‘ये हमारा खून ले गए, हत्यारा रिश्तेदार ही है… ‘ दिल्ली में चाचा- भतीजे के डबल मर्डर पर बोले परिजन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शाहदरा में दीपावली की रात जहां पटाखों की आवाज गूंज रही थी वहां पल भर में रोने और चीखने की आवाज गूंजने लगी थी. इलाके में मातम पसर गया. दरअसल, गुरुवार को एक परिवार अपने घर के बाहर दिवाली मना रहा था जब दो हथियारबंद लोग आए और एक 40 साल के शख्स और उसके 16 साल के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं शख्स का 10 साल का बेटा घायल हो गया.

पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसी ने इस कत्ल की साजिश रची थी. उसी ने शूटर हायर किया था, और मौका देखकर दीवाली की रात पहचान करवाने के बाद शूटर से गोली चलवाई.

‘मेरा ही भतीजा है हत्या का मास्टरमाइंड’
इधर, मृतक आकाश के भाई और ऋषभ के पिता योगेश ने बताया है कि वारदात के वक्त वो घर की पहली मंजिल पर थे. उन्होंने कहा- हमले के वक्त मैं घर पर ही था,खाना खा रहा था. हमलावर हमारा रिश्तेदार ही है. मास्टरमाइंड मेरा ही भतीजा लगता है. वह मेरे ताऊ के बेटे का बेटा है. वह आया उसने मेरे भाई के पैर छूए और फिर उसको मरवा दिया. मेरे बेटे ने अपने चाचा के हमलावरों को पकड़ना चाहा तो उसे भी मार दिया. योगेश ने दावा किया कि हमने हमलावर को पैसे उधार दिए थे और अब हम उसे वापस मांग रहे थे.उन लोगों की नियत बदल गई तो ये सब कर डाला.हमले का मास्टरमाइंड मेरा भतीजा नाबालिग है और वो इसी चीज का फायदा उठाता है.

‘ये लोग हमारा खून ले गए…’
योगेश ने आगे कहा- मेरा बच्चा खत्म हो गया और भाई के लड़के का ऑपरेशन चल रहा है. ये लोग हमारा खून ले गए, पता नहीं क्यों मार दिया हमारे बच्चों को? हमलावर पहले भी मेरे बच्चों को फंसवाना चाहते थे और अब मेरे बच्चों को मार डाला. मेरी कोई तो सहायता करे, हम कैसे परिवार चलाएंगे.

मृत आकाश पर पहले से 6 मामले दर्ज
इधर, पुलिस सूत्रों की बात करें तो खुद मृत आकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं के तहत करीब छ: मामले दिल्ली के थानों में दर्ज हैं जिनमें गैंबलिंग एक्ट की धारा भी शामिल है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आकाश के भाई योगेश के खिलाफ भी 14 मामले दर्ज हैं.

क्या हुआ था दिवाली की रात?
दिवाली पर हुए इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पीले कुर्ते में 40 साल के आकाश और उनका 16 साल का भतीजा ऋषभ गली में चटाई बम जलाने जा रहे हैं.वहीं उनका 10 साल का बेटा कृष दरवाजे पर खड़ा होकर ये सब देख रहा है. इतने में दो लोग स्कूटी से आते हैं और स्कूटी पर बैठा शख्स आकाश के पांव छूकर आशीर्वाद लेता है. दूसरा शख्स स्कूटी से उतरकर खड़ा है. वह अचानक कमर से बंदूक निकालता है और आकाश पर गोली चला देता है. दरवाजे के भीतर एक गोली कृष को भी लगती है. वहीं पटाखा जला रहा ऋषभ जब तक कुछ समझ पाता तब तक स्कूटी सवार भागने लगते हैं. ऋषभ उनके पीछे भागता है तो वे उसे भी गोली मार देते हैं और निकल जाते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...