12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलवो हमें बुरी तरह पीट रहे थे, हम थम्स अप दिखा रहे...

वो हमें बुरी तरह पीट रहे थे, हम थम्स अप दिखा रहे थे… एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भड़क उठे

Published on

नागपुर

भारत के हाथों पहले टेस्ट में तीसरे ही दिन एक पारी और 132 रन से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मच चुकी है। जिन दिग्गज एलन बॉर्डर के नाम पर यह सीरीज होती है, वह महान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपनी टीम से बेहद नाखुश हैं। प्लेयर्स के रवैये से दुखी हैं। 67 साल के बॉर्डर ने खिलाड़ियों को पूरी शिद्दत के साथ ने खेलने के चलते फटकार लगाई है। जिस घटना ने विशेष रूप से बॉर्डर का पारा बढ़ाया वह स्टीव स्मिथ का इंडियन स्पिनर से बीट होने के बाद थम्स अप दिखाना था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 1979 से 1994 के बीच 156 टेस्ट और 273 एकदिवसीय मुकाबले खेलने वाले एलन बॉर्डर कहते हैं, ‘जब वो लोग ऑफ स्टंप के बाहर हरा रहे थे तो हम उन्हें थम्स अप दिखा रहे थे। क्या तमाशा चल रहा है? वह सिर्फ हास्यास्पद है। मूर्ख मत बनो, ऑस्ट्रेलिया कड़ी टक्कर देता है, लेकिन हम तो पूरी तरह सरेंडर कर चुके थे।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि बैगी ग्रीन्स को सीरीज में वापसी के लिए कुछ रणनीति बनाने की जरूरत है।’

पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 25 रन के साथ दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़े स्कोरर थे। पहली पारी में 177 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 91 रन पर ही सिमट गई। यह टेस्ट में भारत के खिलाफ उसका दूसरा सबसे छोटा स्कोर था। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे।

इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/37) ने पांच विकेट लेकर कंगारुओं को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ऐसी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाने की जरूरत होती है जो परंपरागत नहीं हों।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...