15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी की वजह से भारत के...

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी की वजह से भारत के सामने ये दुविधा

Published on

नई दिल्ली,

पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश को लेकर भारत धर्मसंकट की स्थिति में है. भारत के करीबी माने जाने वाले दोनों ही देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए अपने उम्मीदवारों को नामांकित करने का फैसला किया है. 9-10 सितंबर को आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर इस चुनाव को लेकर भी बात होने वाली है. ऐसे में भारत के लिए नेपाल और बांग्लादेश में से किसी एक को चुनना और उसके उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना काफी मुश्किल होने वाला है.प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटी साइमा वाजेद बांग्लादेश की तरफ से WHO क्षेत्रीय निदेशक पद की उम्मीदवार हैं और नेपाल की तरफ से शंभू प्रसाद आचार्य पद के उम्मीदवार है. शंभू प्रसाद WHO के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WHO दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (SEARO) के निदेशक के लिए चुनाव नई दिल्ली में एक बंद कमरे में होगा. चुनाव 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच होगा और विजेता की घोषणा 11 सदस्य देशों के बहुमत के आधार पर की जाएगी.ये 11 देश हैं- बांग्लादेश, भूटान, उत्तर कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्ते. भारत की पूनम खेत्रपाल सिंह 2014 से SEARO निदेशक के पद पर हैं.

किसे वोट करेगा भारत?
बांग्लादेश और नेपाल, दोनों देशों में से भारत किसका साथ देगा? इस संबंध में भारत के सरकारी अधिकारियों ने कहा कि फैसला लेने में अभी काफी वक्त है. हालांकि, अधिकारियों ने ऐसे संकेत दिए हैं कि बांग्लादेशी उम्मीदवार का पलड़ा नेपाली उम्मीदवार पर भारी है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत-बांग्लादेश संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं और साइमा वाजेद को शेख हसीना का भी समर्थन हासिल है.

हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर किसी भी चुनाव की तरह ही इस तरह के चुनाव में वोटिंग पारस्परिक संबंधों के आधार पर की जाती है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई देश संयुक्त राष्ट्र में किसी देश का समर्थन कर रहा है तो वह अपने समर्थन के बदले में किसी दूसरे मुद्दे पर अपने लिए समर्थन मांग सकता है.

नेपाली उम्मीदवार शंभू प्रसाद की बात करें तो, वो फिलहाल WHO के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रियेसस के कंट्री स्ट्रैटजी एंड सपोर्ट के डायरेक्टर हैं और WHO के जेनेवा मुख्यालय में नियुक्त हैं. इन्हें दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक (SEARO) पद के लिए एक अनुभवी उम्मीदवार माना जा रहा है.वहीं, बांग्लादेशी उम्मीदवार साइमा वाजेद एक मनोवैज्ञानिक हैं और बांग्लादेश की सरकार में सलाहकार हैं. वो उच्चस्तरीय राजनयिक अभियानों का हिस्सा रही हैं.

अपनी मां शेख हसीना के साथ भारत आ सकती हैं साइमा
सूत्रों का कहना है कि वो अपनी मां शेख हसीना के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगी. जी-20 के विशेष आमंत्रित देशों में बांग्लादेश का नाम भी शामिल है.WHO के महानिदेश गेब्रियेसस भी जी-20 बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ला आ रहे हैं. उनके साथ संगठन का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि पद के लिए वो अपने सहयोगी शंभू प्रसाद का समर्थन करेंगे. ऐसी उम्मीद है कि दोनों ही पक्ष SEARO के 11 सदस्यों के साथ-साथ उन देशों को भी अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करेंगे जिनका इस क्षेत्र में प्रभाव है.

आशियान शिखर सम्मेलन में भी पहुंचीं साइमा
बुधवार को साइमा वाजेद बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ ASEAN शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया गईं. वहां जकार्ता में उन्होंने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मर्सुदी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि वो वहां म्यांमार, थाईलैंड और तिमोर लेस्ते का समर्थन पाने की भी कोशिश करेंगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...