5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये कट्टर मानसिकता... कश्मीर पर पाकिस्तान के दावे को लेकर यूएन में...

ये कट्टर मानसिकता… कश्मीर पर पाकिस्तान के दावे को लेकर यूएन में भारत ने सुनाई खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली:

भारत ने यूएन में एक बार फिर पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर खरी खरी सुनाई। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि वथनेनी हरीश ने इस्लामोफोबिया विरोधी दिवस पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर पर किए गए अनुचित दावों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही, उन्होंने भारत की विविधता, धार्मिक सहिष्णुता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने पाकिस्तान की कट्टर मानसिकता की निंदा की और दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

‘भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम’
न्यूऑर्क में आयोजित यूएन की एक समिट में परवथनेनी हरीश ने अपनी बात रखी। उन्होंने पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर पर गैर-वाजिब दावे को खारिज करते हुए भारत की विविधता और बहुलवाद पर जोर दिया, जहां 20 करोड़ से ज़्यादा मुस्लिम रहते हैं। उन्होंने कहा भारत मुसलमानों के खिलाफ धार्मिक असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करने में यूएन के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव को सुनाया
हरीश ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव द्वारा जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा, “अपनी आदत के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव ने आज भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का गलत जिक्र किया है। बार-बार जिक्र करने से न तो उनका दावा मान्य होगा और न ही सीमा पार आतंकवाद की उनकी गतिविधियों को उचित ठहराया जा सकेगा।”

‘जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था और हमेशा रहेगा’
उन्होंने पाकिस्तान की कट्टरपंथी मानसिकता पर भी निशाना साधा। हरीश ने स्पष्ट रूप से कहा, “इस राष्ट्र की कट्टर मानसिकता जग जाहिर है, साथ ही कट्टरता का इसका रिकॉर्ड भी। इस तरह के प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदलेंगे कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक भेदभाव एक व्यापक चुनौती है जो सभी धर्मों के अनुयायियों को प्रभावित करती है। हरीश ने धर्म संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से लोगों को एकजुट होना चाहिए, न कि बांटना चाहिए। उन्होंने कहा, “ऐसे भविष्य के लिए काम करने की जरुरत है जहां प्रत्येक व्यक्ति, चाहे उसका धर्म कोई भी हो, सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ रह सके। धर्म के मुद्दों पर किसी भी विचार-विमर्श का उद्देश्य एकजुट करना होना चाहिए, न कि विभाजित करना।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...