16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलशाकिब ने यूं उड़ाईं जेंटलमैन खेल की धज्जियां, टाइम आउट पर अंपायर...

शाकिब ने यूं उड़ाईं जेंटलमैन खेल की धज्जियां, टाइम आउट पर अंपायर से ‘भिड़ंत’, मैथ्यूज से लफड़ा!

Published on

​क्रिकेट में टाइम आउट नियम खेल को सुचारू रूप से चलाने के लिए है। अगर कोई खिलाड़ी बिना मतलब की देरी करता है, अनुशासन में नहीं रहता है तो उस पर कार्रवाई की जा सके। साथी खिलाड़ी के आउट होने के बाद वह मैदान पर पहुंचने में देर न लगाए। अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी इस नियम से कोई आउट नहीं हुआ, लेकिन विश्व कप 2023 में श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने न केवल अपील की, बल्कि उन्हें आउट करके ही दम लिया। विश्व कप में श्रीलंका और बांग्लादेश मैच में घटी घटना ने क्रिकेट को दागदार कर दिया। जेंटलमैन खेल कहे जाने वाले इस खेल में शाकिब अल हसन ने नियम की आड़ लेकर खेल भावना की धज्जियां उड़ाते हुए मैथ्यूज को आउट किया। यह देरी ऐसी नहीं थी, जो जानबूझकर की गई, इसलिए अब शाकिब आलोचकों के निशाने पर हैं।

हेल्मेट को बदलने के लिए लौटे मैथ्यूज
मैथ्यूज जब मैदान पर पहुंचे और गार्ड लेने से पहले हेल्मेट को टाइट करने की कोशिश तो तो चला कि स्ट्रिप तो टूटी है। उन्होंने तुरंत ड्रेसिंगरूम की ओर इशारा किया और लौट पड़े।

शाकिब ने कर दी अपील
यहां बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने आउट की अपील कर दी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शाकिल अंपायर से बात करते दिख रहे हैं। पहली नजर में लगा वह यहां मजाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।

​मैथ्यूज ने शाकिब को समझाने की कोशिश की
यहां मैथ्यूज ने शाकिब से बात करने की कोशिश की। वह अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन शाकिब पूरी तरह अड़े रहे।

मैथ्यूज को लाटना पड़ा
थर्ड अंपायर ने चेक करने के बाद पाया कि नियम के हिसाब से मैथ्यूज आउट हैं। इस पर उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। नियम कहता है कि किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज को की जाने वाली गेंद के बीच अंतर 3 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए।

मैथ्यूज ही नहीं, हर कोई था हैरान, कैफ तो भड़क ही उठे
यहां शाकिब के बर्ताव को लेकर हर कोई हैरान था। मैथ्यूज को लौटते देख मोहम्मद कैफ भड़क उठे। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा कि यह शर्मनाक है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
मैथ्यूज का टाइम आउट होना हर किसी के लिए हैरानी वाला रहा। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका था जब बल्लेबाज टाइम आउट हुआ।

मैथ्यूज की आंखों में थे आंसू
मैथ्यूज पवेलियन लौटने के बाद जब डगआउट में बैठे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्हें यह यकीन नहीं हो रहा था कि इस तरह से वह आउट होंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...