12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराष्ट्रीयअभी तो शुरुआत है.... दिल्ली के करीब 60 इलाके बन चुके हैं...

अभी तो शुरुआत है…. दिल्ली के करीब 60 इलाके बन चुके हैं गर्मी के हॉट स्पॉट, कदम उठाने जरूरी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के कुछ इलाके गर्मी का हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं। इस सीजन में लू का कहर जारी हो चुका है। लू का दूसरा स्पैल 16 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के अनुसार इन हॉट स्पॉट्स की पहचान कर यहां राहत के कदम उठाने जरूरी हैं। इन जगहों के लिए स्पेशल हीट एक्शन प्लान तैयार किए जाने चाहिए, साथ ही रिलीफ जोन भी तुरंत बनाए जाने की जरूरत है।

मार्च से ही राजधानी के विभिन्न इलाकों के तापमान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट इन्हें हीट आइलैंड इफेक्ट बता रहे हैं। सीएसई के मुताविक, कुछ एरिया में कंक्रीट का अधिक इस्तेमाल, ग्रीन कवर की कमी के साथ अन्य फैक्टर वहां गर्मी को बढ़ा रहे हैं। ऐसे इलाके लू को लेकर काफी अधिक संवेदनशील है। मौजूदा समय में राजधानी में ऐसे 60 के करीब अर्बन हीट आइलैंड हो सकते हैं। इनमें पीतमपुरा, रिज, नजफगढ़, राजघाट, पालम आया नगर और कई इलाके शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अर्बन एरिया में तापमान के बीच कम दूरी में भी अधिक अंतर देखने को मिलता है। इसकी वजह कई लोकल कारण हो सकते हैं। जैसे उन एरिया में वॉटर वॉडी का होना या न होना, वंजर या खाली जगह का होना या न होना, काफी घने अर्बन कलस्टर होना, ग्रीन एरिया अधिक या कम होना। वहीं राजधानी के कुछ एरिया राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की चपेट में पहले आते हैं इसलिए अधिक गर्म हो जाते हैं। खासतौर पर यह समस्या दिल्ली के पश्चिमी हिस्से के साथ है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं सबसे पहले यही पहुंचती हैं।

जानें क्या है वजह
स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, अर्बन हीट आइलैंड बनने और बढ़ने की कई वजह हैं। गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, अन्य तरह के ईंधन का इस्तेमाल, एसी का अधिक इस्तेमाल, लैंड यूज कवर, उस एरिया में किस तरह की कंक्रीट का इस्तेमाल है इन सब की वजह से एरिया का तापमान सीधे तौर पर प्रभावित होता है। इनके अनुसार दिन के समय अर्बन कूल आइसलैंड का भी असर होता है। यानी विल्डिंग सूरज की गर्मी को सोखती हैं और रात में विल्डिंग गर्मी को उगलती हैं। और तापमान बढ़ाने लगती हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...