8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस नेता ने खुद वायरल कर दिया अपना बेडरूम वीडियो, मचा हंगामा

इस नेता ने खुद वायरल कर दिया अपना बेडरूम वीडियो, मचा हंगामा

Published on

नई दिल्ली,

एक समय पर जहां मंत्रियों के पॉर्न वीडियो लीक होने से उनका पूरा करियर चौपट हो जाया करता था. वहीं, अब ऐसा समय आ गया है जहां मंत्री लोगों की अटेंशन पाने के लिए खुद अपने प्राइवेट वीडियोज सोशल मीडिया पर पब्लिश कर रहे हैं. हाल ही में न्यूयॉर्क के मैनहेटन में ऐसा ही एक मामला सामना आया है. न्यूयॉर्क कांग्रेस सीट के थर्ड पार्टी कैंडिडेट माइक इटकिस ने हाल ही में अपने ‘सेक्स पॉजिटिव’ कैंपेन प्लेटफॉर्म को हाइलाइट करने के लिए अपना एक सेक्स टेप रिलीज किया है. चुनाव के दौरान अक्सर राजनीतिक पार्टियों के कैंडिडेट्स दूसरे उम्मीदवारों को वोटर्स की नजरों में नीचा दिखाने और वोटरों को रिझाने के लिए कई काम करते हैं.

ऐसा ही कुछ माइक इटकिस ने भी किया है. 53 वर्षीय आर्मी साइबर ऑपरेशंस ऑफिसर माइक इटकिस प्रतिनिधि जेरी नाडलर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और सेक्स वर्क को लीगल करने के लिए उन्होंने अपना ये वीडियो रिलीज किया है.माइक ने एडल्ट साइट्स पर अपना 13 मिनट का प्राइवेट वीडियो रिलीज किया है. यह वीडियो साल 2021 का है जिसमें माइक एक एडल्ट एक्ट्रेस और मॉडल निकोल सेज के साथ इंटिमेट होते नजर आ रहे हैं.

इस 13 मिनट के वीडियो को शेयर करते हुए माइक ने कहा कि उन्होंने ऐसा सेक्स वर्क को लीगल करने के सपोर्ट में किया है जो उनके कैंपेन के तीन अहम मुद्दों में से एक है, जबकि उनके दो अन्य मुद्दे साइबरसिक्योरिटी और यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करना है.एक न्यूज आउटलेट से बाद करते हुए इटकिस ने खुद को ‘बहुत उदार’ बताया.

अपनी कैंपेन वेबसाइट पर, इटकिस ने कहा कि वह यौन अधिकारों के सपोर्ट में हैं और इस सोच का पूरी तरह से विरोध करते हैं कि सेक्स सिर्फ पति-पत्नी के बीच में ही हो सकता है.माइक इटकिस के कैंपेन के कुछ अहम मुद्दों में शामिल हैं- सेक्स वर्क को लीगल करना, एडल्ट्री लॉ को खत्म करना, प्राइवेसी राइट्स की रक्षा और अनियोजित सेक्स का अधिकार.

इटकिस उन तीन उम्मीदवारों में से एक है जो अगले महीने जनरल बैलेट में शामिल होंगे. वह नाडलर और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक ज़ुम्बलुस्कस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. सिटी एंड स्टेट से बात करते हुए ज़ुम्बलुस्कस ने कहा कि वह इटकिस के खुद के सेक्स टेप को जारी करने के फैसले को अच्छी तरह से समझते हैं.

माइक के इस सेक्स टेप पर ज़ुम्बलुस्कस ने कहा, आपको जो करना है आप करें, मीडिया हर उस व्यक्ति को इग्नोर करती है जो शहर में डेमोक्रेट नहीं है. माइक के इस बोल्ड मूव की जहां उनके विरोधी उम्मीदवारों ने निंदा की है. वहीं इंटरनेट पर भी माइक को इसके लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि ये पहली बार है जब किसी उम्मीदवार ने चुनाव जीतने के लिए खुद का ही सेक्स वीडियो रिलीज किया है.

उनके प्लेटफॉर्म में यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की भी बात को शामिल किया गया है.इटकिस की कैंपेन वेबसाइट में उन्हें नास्तिक के रूप में वर्णित किया गया है. वेबसाइट में कहा गया है कि वह ना तो शादीशुदा हैं और ना ही उनका कोई बच्चा है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...