9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की हार पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा, द्रविड़-हार्दिक को...

टीम इंडिया की हार पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा, द्रविड़-हार्दिक को सुनाई खरी-खोटी

Published on

नई दिल्ली,

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रविवार (14 अगस्त) को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 12 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस करारी हार के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 को 2-3 से गंवा दिया. टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम और हेड कोच राहुल द्रविड़ की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का भी गुस्सा फूट पड़ा है. 54 साल के वेंकटेश प्रसाद ने ताबड़तोड़ ट्वीट्स करके टीम इंडिया, हार्दिक पंड्या और राहुल द्रविड़ को खरी-खोटी सुनाई है. भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच का मानना है कि टीम प्रबंधन ने जिस तरह से पूरी स्थिति से निपटने का प्रयास किया, वह काफी आहत करने वाला है. उनका मानना है कि सीमित ओवर्स क्रिकेट के लिए मौजूदा भारतीय टीम में जीत के लिए ‘आग और भूख’ गायब है.

वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर (X) पर लिखा, ‘केवल 50 ओवर ही नहीं, वेस्टइंडीज पिछले अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई करने में असफल रहा था. यह देखकर दुख होता है कि भारत खराब प्रदर्शन करता है और प्रक्रिया (process) की आड़ में इसे दबा दिया जाता है. वह भूख, आग गायब है और हम भ्रम में रहते हैं.’

वेंकटेंशन ने आगे कहा, ‘वे (द्रविड़ और हार्दिक) पराजय के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें जवाबदेह होने की जरूरत है. प्रक्रिया और ऐसे शब्दों का अब दुरुपयोग होता है. एमएस का यही मतलब था, दोस्तों अब बस इस शब्द का प्रयोग करें. चयन में भी कोई निरंतरता नहीं दिखाई दे रही है, बेतरतीब चीजें बहुत ज्यादा हो रही हैं.’

वेंकटेश कहते हैं, ‘भारत को अपने स्किल में सुधार करने की जरूरत है. उनमें भूख और तीव्रता की कमी है और अक्सर कप्तान अनजान दिखते हैं. गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर सकता, बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता. यह महत्वपूर्ण है कि आप हां में हां मिलाने वाले लोगों की खोज में ना रहें और अंधे न बनें क्योंकि कोई आपका पसंदीदा खिलाड़ी है, बल्कि बड़े पैमाने पर अच्छाई देखें.’

वेंकटेश प्रसाद ने भारत के लिए कुल 161 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर 196 विकेट हासिल किए. वहीं 33 टेस्ट मैच में उनके नाम पर 96 विकेट दर्ज हैं. वेंकटेश प्रसाद ने वनडे इंटरनेशनल में एक बार जबकि टेस्ट क्रिकेट में सात बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए. वेंकटेश प्रसाद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं. वेंकटेश प्रसाद को साल 1996 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर आमिर सोहेल के साथ हुई लड़ाई के लिए भी याद किया जाता है.Live TV

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...