14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यजिन्‍होंने आजादी में रत्तीभर योगदान नहीं दिया, आज हमें देशद्रोही कह रहे,...

जिन्‍होंने आजादी में रत्तीभर योगदान नहीं दिया, आज हमें देशद्रोही कह रहे, देवबंद के मौलाना मदनी बोले

Published on

सहारनपुर

सहारनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जश्न ए आजादी कार्यक्रम में जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा जिन लोगों ने देश की आजादी में रत्ती भर योगदान नहीं दिया, वही आज देश के लिए जान देने वाले मुसलमानों को देशद्रोही बता रहे हैं। मौलाना अरदश मदनी ने देश की जंग ए आजादी में दिए गए उलमा और मुसलमानों के योगदान पर रोशनी भी डाली।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि असल में देशद्रोही वे हैं जो देश में नफरत का माहौल पैदा करके दिलों को बांटने का काम कर रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए मौलाना मदनी ने कहा, ‘हमने हमेशा इस देश के प्यार मोहब्बत भाईचारे और एकता अखंडता को हमेशा मजबूत करने का काम किया है, लेकिन आपने कुछ साल में ही देश को नफरत की आग में झोंक दिया है। नफरत की राजनीति छोड़कर देश के विकास की सियासत की जानी चाहिए।’

‘200 साल तक अंग्रेजों से लडे़ उलेमा’
मदनी ने कहा कि जिस समय किसी के अंदर अंग्रेज के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं थी, उस समय उलेमा ने देश की आजादी की लड़ाई का बिगुल बजाया। उलेमा ए देवबंद ने 200 साल तक आजादी की लड़ाई लड़ी।

‘बंटवारे से हुआ सबको नुकसान’
देश के बंटवारे पर मदनी ने कहा, ‘बंटवारे से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों को बड़ा नुकसान हुआ है। तीनों इकट्ठे होते तो आज चीन और रूस जैसी ताकतें इसका मुकाबला करने की हिम्मत नहीं कर सकती थीं।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this