4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है...', अखिलेश का...

‘कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है…’, अखिलेश का CM योगी आदित्यनाथ पर हमला

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला है। यूपी में 9 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच इस हमले को अलग तरीके से देखा जा रहा है। दरअसलन, सीएम योगी का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाला यूपी के राजनीतिक मैदान में खासी सुर्खियां बटोर रहा है। इसने अखिलेश यादव के पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए राजनीति को सीधे तौर पर निशाने पर ले लिया है। अब तक अखिलेश यादव सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर व्यक्तिगत हमला करने से बचते रहे थे, लेकिन नोटबंदी की बरसी के मौके पर खजांची यादव का जन्मदिन मनाते हुए अखिलेश यादव ने सीधे सीएम योगी पर निशाना बनाया।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगी होने पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के योगी मौनी परंपरा से होते हैं। इसका अर्थ हुआ कम बोलने वाले। इस हमले के जरिए उन्होंने सीएम योगी को एक अधिक बोलने वाला मुख्यमंत्री करार दे दिया। अब इस पर राजनीति गरमानी तय मानी जा रही है।

बड़ा न समझने की कही बात
सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपने से बड़ा किसी को नहीं समझते, वो कैसे योगी हैं? उन्होंने साधु-संतों की परिभाषा को बताते हुए कहा कि हमारे यहां जितना बड़ा संत होता है, उतना कम बोलता है। उन्होंने कहा कि योगी की वस्त्र से नहीं, वचन से पहचान होती है। हमारे यहां मुनि-मौनी की परंपरा रही है।

भेदभाव मिटाने की कही बात
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को दूसरों के लिए न्याय करना चाहिए, वह अन्याय कर रही है। सरकार भेदभाव को बढ़ा रही है। बेटियां आत्मदाह करने मुख्यमंत्री आवास तक जा रही हैं। एक आदमी इसलिए टावर पर चढ़ गया, ताकि उनको न्याय मिल जाए। इन हमलों के जरिए अखिलेश योगी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते दिखे हैं।

डबल इंजन पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों इंजन एक दिशा में नहीं है, लगता है कि डबल इंजन एक-दूसरे को खींच रहे हैं। इस हमले के लिए अखिलेश मोदी और योगी सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने का दावा करते दिख रहे हैं। अखिलेश यादव के इस बयान को यूपी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...