12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'ढोंगियों के पीछे भागने वालों', बाबा बागेश्वर के बहाने RJD के निशाने...

‘ढोंगियों के पीछे भागने वालों’, बाबा बागेश्वर के बहाने RJD के निशाने पर BJP के महारथी

Published on

पटना

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे का आरजेडी विरोध करती रही। इन सबके बीच पांच दिनों के हनुमंत कथा प्रवचन से धीरेंद्र शास्त्री वापस जा चुके हैं। लालू यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर को देशद्रोही तक करार दिया था। विरोध करने के लिए स्पेशल ब्रिगेड बना डाला। बाद में ढोंगी और बिहार के लोगों के अपमान से जोड़ दिया। लालू यादव ने तो जानने-पहचानने तक से इनकार कर दिया। मगर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के बाद विरोध करनेवाले संयम बरतने लगे। इस दौरान बीजेपी से जुड़े नेताओं ने बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम में बढ़-चढकर हिस्सा लिया।

बाबा बागेश्वर के बहाने निशाने पर बीजेपी नेता
सत्ताधारी दल से जुड़े नेता खासकर आरजेडी बागेश्वर बाबा को ढोंगी बताती रही। अब राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि ‘ढोंगियों के पीछे भागने वालों, ये देखो- बिहार के BJP सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गर्व से बता रहे है कि भांजी अमेरिका जाकर पढ़ रही है। एक ढोंगी की आरती उतारने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से MP रविशंकर प्रसाद गर्व से बता रहे हैं कि उनकी बेटी विदेश में पढ़ रही है। ढोंगियों की आरती उतारने वाले एक केंद्रीय मंत्री और MP का बेटा विदेश में नौकरी करता है।’

संजय जायसवाल और रविशंकर प्रसाद का स्क्रीनशॉट
आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से दो स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें सांसद और बिहार बीजेपी पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल बताते दिख रहे हैं कि उनकी भांजी इंग्लैड के यूनिवर्सिटी से डिग्री लेकर अमेरिका में नौकरी करेगी। इसके अलावा दूसरे स्क्रीन शॉट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद खुशी-खुशी बता रहे हैं कि एमआईटी से डिग्री लेने के बाद उनकी बेटी बोस्टन (अमेरिका) जा रही है।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी निशाने पर
आरजेडी ने एक और ट्वीट के साथ स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि ‘वरिष्ठ BJP नेताओं के बेटे-बेटियां, पोते-पोतियां मिशनरी स्कूलों तथा विदेशों में पढ़ते हैं। ये आपके बच्चों को धर्म के नाम पर हिंसा में झोंकते है। ढोंगी पाखंडी बाबाओं के पीछे दौड़ने को उकसाते है।’ इसके साथ एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा हुआ है कि ‘मुख्यमंत्री (मध्य प्रदेश) शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान अमेरिका में मिली एलएलएम की डिग्री।’

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...