15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिसाहस दिखाने वाले कभी बीजेपी में नहीं जाएंगे... असम सीएम के दावे...

साहस दिखाने वाले कभी बीजेपी में नहीं जाएंगे… असम सीएम के दावे पर शशि थरूर का पलटवार

Published on

गुवाहाटी

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के 1000 कांग्रेसियों के बीजेपी में जल्द शामिल होने के दावे पर शशि थरूर ने पलटवार किया है। शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस में जिन्होंने साहस दिखाया वे कभी बीजेपी में नही जाएंगे। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और लोग बीजेपी में शामिल होंगे।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ और लोग आने वाले समय में बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिन हजार लोगों ने शशि थरूर को वोट दिया था वो बीजेपी में आएंगे। हिमंता ने कहा, ‘कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनाव में, परिणाम पहले से ही पता था और यहां तक कि मतगणना से पहले ही इसे घोषित कर दिया गया था। कांग्रेस में बचे-कुचे लोकतांत्रिक लोग वे 1,000 प्रतिनिधि थे जिन्होंने शशि थरूर को वोट देकर साहस दिखाया। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे।’

इस पर पलटवार करते हुए शशि थरूर ने कहा, ‘जिन्होंने साहस दिखाया वे कभी बीजेपी में नही जाएंगे। हां जिन्होंने लड़ने में साहस नहीं जुटाया वे भले ही मजबूरन वहां जा सकते हैं।’ हिमंता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘जिन लोगों को लगता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के लोकतंत्र का प्रतीक हैं तो मुझे नहीं पता कि वे ऐसा क्यों सोचते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर शशि थरूर जीते होते तो मैं कहता कि हां कांग्रेस में लोकतंत्र आ गया है।’

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...