13.5 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में महाअष्टमी और पुण्य स्नान के लिए जुटे हजारों हिंदू, सेना...

बांग्लादेश में महाअष्टमी और पुण्य स्नान के लिए जुटे हजारों हिंदू, सेना ने संभाली सुरक्षा की कमान

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में महाअष्टमी, बसंत पूजा और पुण्यस्नान पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सेना ने कमान संभाली है। बांग्लादेशी सेना की मीडिया विंग ने शनिवार को बताया कि हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी पूजा पंडालों, स्नान घाटों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात किए गए हैं। देश की राजधानी ढाका समेत कई शहरों में हजारों की तादाद में हिंदू श्रद्धालु अपने अनुष्ठानों के लिए जुट रहे हैं और शांतिपूर्वक इनको निपटा रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं के त्यौहारों पर सुरक्षा के लिए सेना की तैनाती इसलिए अहम है क्योंकि देश में हालिया समय में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हुए हैं। बांग्लादेश में बीते साल अगस्त के बाद से धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों के लिए मोहम्मद यूनुस सरकार लगातार आलोचना का शिकार हुई है। भारत ने भी बांग्लादेश के सामने इस मुद्दे को उठाया है। इसका असर मोहम्मद यूनुस सरकार पर होता दिख रहा है।

मंदिरों के बाहर सेना तैनात
बांग्लादेश के लंगलबंध में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे देश और विदेश से लाखों तीर्थयात्री पहुंचे हैं। महाअष्टमी पुण्यस्नान दो दिन तक चलेगा। रविवार को हजारों तीर्थयात्री लंगलबंध के 19 घाटों पर स्नान करेंगे। उत्तरी कुरीग्राम जिले के चिलमारी में भी ब्रह्मपुत्र नदी में भी हजारों लोगों स्नान के लिए जुटे हैं। भारत, श्रीलंका और नेपाल से भी तीर्थयात्री बांग्लादेश पहुंचे हैं

बांग्लादेशी सेना के अपने बयान में कहा है कि देशभर में महाअष्टमी, बसंती पूजा और पुण्यस्नान का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेना के जवान सभी अहम जगहों पर गश्त कर रही है और नजर रख रही है। सेना ट्रैफिक को भी संभाल रही है और चेक पोस्ट के माध्यम से ट्रैफिक को संभालने में मदद कर रही है।सेना के नेतृत्व में पूजा समितियों और पुजारियों के साथ बातचीत करते हुए विश्वास का माहौल बनाने की कोशिश की है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...