7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयएअर इंडिया की 32 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

एअर इंडिया की 32 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Published on

नई दिल्ली,

फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच मंगलवार को एअर इंडिया की 32 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. फ्लाइट्स में बम की धमकी होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

फ्लाइट्स में बम की सूचना मिलने के बाद सभी की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जांच में सभी धमकियों को फर्जी पाए जाने पर फ्लाइट्स को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया. हाल के हफ्तों में देश भर में वाणिज्यिक एयरलाइनों और कई प्रतिष्ठानों को बम की झूठी धमकियां मिलीं थीं.

एयरलाइंस को धमकी भरे कॉल मिलने के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है. इसको लेकर एनआईए ने अपनी जांच भी तेज कर दी है.पिछले दो हफ्ते दो हफ्तों में सुरक्षा एजेंसियों ने 400 से अधिक फर्जी कॉल प्राप्त होने की सूचना दी है, जिससे यात्री सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर संभावित प्रभाव के बारे में व्यापक चिंता पैदा हो गई है.

वहीं, इन बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एनआईए की साइबर विंग ने इन विदेशी खतरे वाली कॉलों का व्यापक विश्लेषण शुरू किया है. यह जांच इन कॉल के पीछे के उद्देश्यों को समझने और उनकी प्रामाणिकता का आकलन करने पर फोकस होगी.

फर्जी धमकी भरे कॉलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने पिछले हफ्ते सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों का पालन करने के लिए कहा गया. साथ ही बम की धमकी वाली पोस्टों को ‘तुरंत’ हटाने के लिए ‘उचित प्रयास’ करें अन्यथा ‘उत्तरदायी ठहराया जाएगा’.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...