15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यआसनसोल में सुवेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 3 की...

आसनसोल में सुवेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 3 की मौत, 5 गंभीर

Published on

आसनसोल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक शुभेंदु जब प्रोग्राम में पहुंचे तो उसके बाद वहां मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधायक जितेंद्र तिवारी ने किया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मची। इसका कारण कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ होना था। कार्यक्रम दक्षिणी बर्धमान के आसनसोल में बुधवार शाम आयोजित किया गया था। बीजेपी विधायक जितेंद्र तिवारी इसके आयोजक थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोग्राम में पहले से ही भीड़ ज्यादा थी। शुभेंदु के पहुंचने के बाद ही कंबल बांटे जाने वाले थे। वो वहां पहुंचे तो लोग उमड़ पड़े। इस दौरान धक्का मुक्की होने के बाद भगदड़ मची और इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। मामले का पता चलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का कहना है कि सारे मामले की जांच करके पता लगाया जा रहा है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this