2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यतेंदुए को बाइक से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल, वन विभाग ने कहा-...

तेंदुए को बाइक से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल, वन विभाग ने कहा- युवक का इरादा गलत नहीं था

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक में 9 महीने के तेंदुए को बाइक से बांध कर घसीटने का विचलित कर देने वाला एक मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स तेंदुए को बाइक के पीछे की तरफ बांधे हुए मोटरसाइकिल चलाता दिखाई दे रहा है। शख्स का नाम मुथु है, वह हसन जिले के बागिवलु गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह तेंदुए को वन विभाग के पास ले जा रहा था। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि उसने ऐसा गलत इरादे से नहीं किया है।

क्यों किया ऐसा? शख्स ने खुद दिया जवाब
तेंदुए को बाइक से बांधने वाले शख्स मुथु ने कहा कि उसने ऐसा खेत में अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा किया है। ऐसे में तेंदुए को बांधने के लिए उसे मजबूर होना पड़ा। उसने बताया कि पहले उसने रस्सी का यूज़ करके तेंदुए को कंट्रोल किया और बाइक के पीछे बांध दिया और वन विभाग के कार्यालय की ओर बढ़ गया। तेंदुए को कंट्रोल करने के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसका कोई गलत इरादा नहीं था।

वन विभाग ने क्या कहा?
वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मुथु का कोई बुरा इरादा नहीं था। जिस तरह से उसने शावक को बांधा वो गलत था लेकिन ऐसा उसने किसी गलत इरादे नहीं बल्कि अपनी जान बचाने के लिए किया था।” वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ कमजोर था और वह नुकसान पहुंचाने वाला नहीं था। तेंदुए को चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया और फिलहाल वह निगरानी में है। इस बीच इसी तरह के मामलों से निपटने के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जागरूकता हासिल करने के लिए मुथु को परामर्श केंद्र भेजा गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शख्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...